सीएमएस राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ने टेंट की कुर्सियां न उठाने पर सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों को भगाया,धरना प्रदर्शन
3:51 PM, May 30, 2026
R Express भारत
Share:
चीफ फार्मासिस्ट के विदाई समारोह के लिए आई टेंट की कुर्सियां न उठाने पर भड़के cmsराम सागर मिश्र हॉस्पिटल डॉ वी के शर्मा ने सुपरवाइजर और कर्मचारियों को भगाया

धरने पर बैठे रामसागर मिश्रा हॉस्पिटल के सफाई कर्मचारी सौ0 RExpress भारत
लखनऊ।बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में कोविड के दौरान अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुर्खियों में रहा रामसागर मिश्र हॉस्पिटल एक बार फिर से सफाई कर्मियों से सीएमएस द्वारा की गई अभद्रता के चलते हुए कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन की वजह से बना हुआ है।156 बेड के हॉस्पिटल में 21 सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया है इसलिए हॉस्पिटल की व्यवस्था चरमरा गई है।
अस्पताल में 21 कर्मचारियों के साथ सफाई की सुविधाएं दे रहे सुपर वाइजर हंसन जैदी ने बताया कि] आज 30 मई को चीफ फार्मासिस्ट अजय झा रिटायर हो रहे है। उनकी विदाई का कार्यक्रम था। जिसके लिए टेंट का समान आया था। सभी कर्मी हॉस्पिटल के अंदर काम में लगे थे, सीएमएस ने टेंट का सामना उठवाने के लिए कहा तो सफाई कर्मी नहीं आए।इसकी वजह से उन्होंने झल्लाकर सभी कर्मियों को बाहर निकाल दिया।
इसके बाद नाराज सभी सफाई कर्मियों ने सुपरवाइजर के साथ मिलकर हास्पीटल गेट पर बैठकर कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि,जब तक सीएमएस माफी नही मांगेगे कोई भी कर्मचारी नहीं जाएगा सभी ऐसे ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
CMS बोले सफाई कर्मियों ने किया कार्य से इनकार
राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ वी के शर्मा ने बताया कि,सफाई कर्मी काम नहीं कर रहे है। इसलिए काम न करने वाले कर्मचारियों की हमको जरूरत नहीं है। यह कर्मचारी एजेंसी के है। उनके नहीं है।

