होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

गोरखनाथ मंदिर में अगन्तुकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए टूरिस्ट सेक्यूरिटी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर

3:58 PM, Jun 15, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा जनपद आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु 19727.06 लाख

गोरखनाथ मंदिर में अगन्तुकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए टूरिस्ट सेक्यूरिटी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर

आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को जोड़कर प्रदेश के विकास को प्राथमिकता सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा जनपद आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु 19727.06 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 14,400 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य प्रगति पर है और 76 प्रतिशत भातिक प्रगति प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार जनपद लखनऊ के ऐशबाग में स्थित रामलीला मैदान के सौदर्यीकरण के कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति 1440.42 लाख रूपये के सापेक्ष 1234.00 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस परियोजना का कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

यह जानकारी सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि, 31 मार्च, 2026 तक विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य की परियोजनाएं सौपी गयी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को 07 परियोजनाएं आवंटित की गयी थी। उन्होंने बताया कि, निर्माण निगम द्वारा जनपद वाराणसी के सारनाथ स्थित धमेक स्तूप पर लाइट एण्ड साउड के कार्य हेतु 962.74 लाख रूपय के प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 01 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है। परिसर में कार्य कराये जाने हेतु भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग नई दिल्ली से अनुमति माँगी गयी है, अनुमति प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि, इसी प्रकार राजकीय निर्माण निगम को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आरसीसी ट्रिमिक्स रोड, बांउड्री वॉल, पेविंग ड्रेन, स्टोन, क्लेडिंग, फाइवर ग्लास, लैण्ड स्केपिंग और हार्टीकल्चरा, साइनेज, टूरिस्ट सेक्रटी रोड के निर्माण कार्य के लिए 513.60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके सापेक्ष 398.35 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इस परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, अवशेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। इसी प्रकार जनपद गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में टीएफसी बिल्डिंग के टैरिस पर यात्री निवास के निर्माण हेतु 465.90 लाख रूपय की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 50.00 लाख रूपये की धनराशि जारी कर दी गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि,जनपद महोबा स्थित गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखनाथ मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति के पैडस्टल निर्माण हेतु 298.31 लाख रूपय की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 20 लाख की धनराशि जारी करा दी गयी है। इस स्थल पर 26 फिट नन्दी रखे जाने हेतु मूर्तिकार को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार जनपद बागपत स्थित पुरामहादेव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 2412.40 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 03 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि, 31 मार्च, 2026 तक प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों के लिए पर्यटन विकास एवं अन्य निर्माण कार्य की परियोजनाएं स्वीकृत करते हुए अनुमानित धनराशि की प्रथम किश्त जारी करा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओें को दिये गये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को जोड़कर प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026