Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/dead body found lying in the field atmosphere of fear among people incident of sikanderpur police station area of ballia 20250510 306

खेत मे पड़ा मिला कटा शव,लोगो मे भय का माहौल बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की घटना

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद दियारा क्षेत्र में खेत के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा लोगो के बीच हड़कप मच गया। शव की हालत इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों की आंखें फटी की फटी रह गईं। मृतक के दोनों हाथ और दोनों पैर अलग-अलग काटा हुए थे।

BALIYA

1:38 PM, May 10, 2025

Share:


खेत मे पड़ा मिला कटा शव,लोगो मे भय का माहौल बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की घटना
logo

बलिया मे मिला कटा शव( सो0 R Express भारत)

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद दियारा क्षेत्र में  खेत के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा लोगो के बीच हड़कप मच गया।  शव की हालत इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों की आंखें फटी की फटी रह गईं। मृतक के दोनों हाथ और दोनों पैर अलग-अलग काटा हुए थे।

निर्ममता से हत्या

घटना की सूचना तुरन्त आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। पहचान संबंधी कोई वस्तु मौके पर नहीं मिली। जिससे मृतक की शिनाख्त अब तक संभव नहीं हो सकी है।

ग्रामीणो मे भय का माहौल

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और बेचैनी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की नृशंस वारदात ने इलाके की शांति को झकझोर कर रख दिया है। चर्चा यह भी है कि यह हत्या आपसी रंजिश, तस्करी या फिर कोई पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है।

फिलहाल पूरा मामला रहस्यमयी बना हुआ है। लोग सिर्फ अनुमान ही लगा पा रहे हैं कि इस खौफनाक वारदात के पीछे कौन हो सकता है।

112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई

वही इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आज लगभग 12:00 बजे दिन में थाना प्रभारी सिकंदरपुर को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर के दियारा में  किसी इंसान के कटे हाथ पांव पड़े हुए है।  इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर, फोर्स मौके पर पहुंची। तो देखा कि कुछ मानव अंग हाथ और पैर पड़े हुए थे। तत्काल फील्ड यूनिट को बुलाया गया मौके का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है। इसकी पूरी जानकारी की जा रही है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.