Dead Body Found :गुमशुदा महिला का सरसों के खेत में मिला शव,हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश/लखनऊ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सलौली निवासी 55 वर्षीय महिला सुशीला का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर सरसो के खेत में पड़ा मिलने से हडकंप मच
लखनऊ
12:00 AM, Mar 25, 2025
Share:


उत्तर प्रदेश/लखनऊ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सलौली निवासी 55 वर्षीय महिला सुशीला का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर सरसो के खेत में पड़ा मिलने से हडकंप मच गया। सुशीला के पति की माने तो सुशीला देर रात से ग़ायब थी। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी निपुण अग्रवाल,एडीसीपी अमित कुमावत,एसीपी गोसाईगंज आईपीएस ऋषभ रूण वाल व इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफ़सरों ने मौके पर छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे मे लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
परिजनो ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पत्नी सुशीला सोमवार देर रात लापता हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें बहुत तलाशने का प्रयास किया,लेकिन सुशीला का कुछ पता नही चल सका। लिहाजा परिजनों ने थाने पहुंचकर महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। शाम करीब साढे चार बजे महिला का शव खेत में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। मृतका के पति गुड्डू में हत्या की आशंका जताई है।हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है।डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।