होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौट रहे बाराबंकी के युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, मचा कोहराम

5:57 PM, Aug 31, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ खरगापुर क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौट रहे बाराबंकी के युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, मचा कोहराम

sketch by - google

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ खरगापुर क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उनके पास मौजूद दस्तावेजों के जरिए की गई।

रक्षाबंधन मनाकर वापस दिल्ली जा रहे थे भानु

पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बाराबंकी जिले के दुर्जनपुर गांव के रहने वाले थे। भानु प्रताप दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह त्योहारों की छुट्टियों में रक्षाबंधन मनाने अपने पैतृक गांव आए थे। रविवार की रात को वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे, लेकिन सोमवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

दस्तावेजों से हुई शिनाख्त, परिवार में पसरा मातम

सोमवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण खरगापुर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गोमती नगर विस्तार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, तो उनके पास से कुछ जरूरी कागजात मिले। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने बाराबंकी में उनके परिवार से संपर्क किया।

घटना की खबर मिलते ही भानु प्रताप के चाचा सत्यदेव और अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। भानु प्रताप अपने पीछे पत्नी अर्पिता और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि रविवार रात सब कुछ ठीक था और वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन सुबह यह दर्दनाक खबर आ गई। पुलिस अभी इस बात की बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि यह एक चलती ट्रेन से गिरने का हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026