लखनऊ के कृष्णानगर में अधेड़ का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
2:50 PM, Jun 17, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक मकान में रहने वाले 52 वर्षीय कारोबारी राकेश द

लखनऊ के कृष्णानगर में अधेड़ का शव बरामद सौ0 RExpress भारत
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक मकान में रहने वाले 52 वर्षीय कारोबारी राकेश दुबे का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश दुबे मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के सिमरी गांव के निवासी थे। वह लंबे समय से लखनऊ के कृष्णानगर स्थित महादेव नगर में अपनी पत्नी सुमन दुबे और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। बुधवार की सुबह उनके घर के भीतर रेलिंग के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
स्थानीय सूत्रों और प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि] राकेश दुबे बिजनेस कंसल्टेंसी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौर के बाद से ही उनके व्यवसाय पर काफी विपरीत असर पड़ा था। व्यापार में लगातार हो रहे घाटे के कारण वह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। इसके अलावा, वह पिछले कुछ समय से शारीरिक अस्वस्थता से भी जूझ रहे थे। प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि इसी आर्थिक तंगी और बीमारी के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थे।
घटना की सूचना पर पहुँचे कृष्णानगर थाना प्रभारी ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण उठाया गया आत्मघाती कदम प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

