होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, लाखों की रकम गायब होने से गहराया रहस्य

6:53 PM, Jul 30, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलमनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके किराए के आवास के बाहर रहस्यमयी हालत

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, लाखों की रकम गायब होने से गहराया रहस्य

sketch by- google

लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलमनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके किराए के आवास के बाहर रहस्यमयी हालत में बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मूल रूप से हरदोई के माधवगंज के रहने वाले 60 वर्षीय परशुराम कश्यप यहाँ रहकर भवन पुताई और मजदूरी का काम करते थे। वह अविवाहित थे और यहाँ अकेले ही जीवनयापन कर रहे थे।

परशुराम के भाई राकेश ने बताया कि, बुधवार की रात लगभग 11:०० बजे उनके पास मकान मालिक का एक अचानक फोन आया। फोन पर उन्हें बेहद चौंकाने वाली खबर मिली कि परशुराम अपने कमरे के बाहर अचेत और मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। इस खबर को सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और सगे-संबंधी तुरंत मौके पर रवाना हो गए। जब परिजन वहां पहुंचे, तो स्थिति देखकर दंग रह गए।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ पैसों के लेन-देन को लेकर आ रहा है। मृतक के भाई राकेश ने एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लगभग एक महीने पहले ही परशुराम ने अपनी एक जमीन बेची थी। यह सौदा तकरीबन 15 लाख रुपये में तय हुआ था। जमीन बिकने के बाद वह मोटी रकम कहाँ गई, इसके बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।

ताज्जुब की बात यह है कि, जब तलाशी ली गई, तो बुजुर्ग की जेब से केवल 350 रुपये ही बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम का अचानक गायब होना और बुजुर्ग का इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में दुनिया से चले जाना, कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

परिजनों ने जताई जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की आशंका

मृतक के भाई ने साफ तौर पर कहा है कि, यह सामान्य मौत का मामला नहीं लगता। उन्हें पूरी आशंका है कि,15 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि के लालच में किसी ने उनके भाई को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है या उनकी जान ली है। परिजनों का कहना है कि परशुराम सीधे-साधे इंसान थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन इतनी बड़ी रकम पास में होने की बात कुछ गलत तत्वों को पता चल गई होगी।

गहन छानबीन की उठाई मांग

परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने और हर पहलू की बारीकी से जांच करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि, जब तक जमीन के पैसों का पता नहीं चलता और मौत की असली वजह सामने नहीं आती, तब तक सच का खुलासा नहीं हो पाएगा। आसपास के लोगों का कहना है कि परशुराम रात में ठीक-ठाक थे, ऐसे में अचानक ऐसा होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। इस रहस्यमयी वारदात ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026