होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में फ्लाईओवर के पास मिला छात्र का शव, पास में पड़ी थी बाइक और इंजेक्शन

1:08 PM, Aug 16, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह सीतापुर रोड पर स्थित भिटौली पुल के पास एक 20 साल के छात्र की सं

लखनऊ में फ्लाईओवर के पास मिला छात्र का शव, पास में पड़ी थी बाइक और इंजेक्शन

लखनऊ में फ्लाईओवर के पास मिला छात्र का शव फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह सीतापुर रोड पर स्थित भिटौली पुल के पास एक 20 साल के छात्र की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। राहगीरों ने जब सड़क किनारे शव को देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सुरक्षाकर्मियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, युवक का नाम सतेंद्र था और वह मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला था। पुलिस को घटना स्थल पर ही सतेंद्र की बाइक खड़ी मिली। जब पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसी दौरान फोन पर आ रही कॉल को जब पुलिस ने रिसीव किया, तब जाकर उसकी पहचान साफ हो सकी।

माँ के साथ रहकर कर रहा था पढ़ाई

सतेंद्र अपनी माँ मुन्नी देवी के साथ लखनऊ के आईआईएम रोड पर रामचंद्र मिशन के सामने एक किराये के कमरे में रहता था। वह यहीं रहकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसके पिता राम बालक सीतापुर में ही एक चौकीदार के रूप में काम करते हैं। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है और माँ का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सतेंद्र के पास से एक इंजेक्शन मिला है। स्थानीय मड़ियांव थाने के प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि युवक ने नशे के लिए कोई इंजेक्शन लगाया था, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। हालांकि, यह सिर्फ एक अंदेशा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल स्थिति को पूरी तरह साफ करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। इलाके के लोग इस घटना से हैरान हैं कि पढ़ाई करने वाले एक सीधे-साधे छात्र के साथ ऐसा क्या हुआ जो उसकी जान पर बन आई। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026