होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

कठौता झील के पास मिला सब्जी कारोबारी का शव, दोस्तों पर गहराया शक, कैश गायब

5:39 PM, Sep 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के चिनहट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कठौता झील के किनारे एक 23 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मचा

कठौता झील के पास मिला सब्जी कारोबारी का शव, दोस्तों पर गहराया शक, कैश गायब

मनीष कुमार की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के चिनहट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कठौता झील के किनारे एक 23 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मरने वाले युवक की पहचान विभूति खंड के रहने वाले मनीष कुमार राजपूत के रूप में हुई है, जो हैनिमैन चौराहे की सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाता था। घटनास्थल पर जिस तरह के हालात मिले हैं, उसने पुलिस और परिवार दोनों को उलझा कर रख दिया है। शव के पास ही नशे के कई खाली इंजेक्शन और सिरिंज बिखरे पड़े थे, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आखिरी बार दोस्तों के साथ गया था मनीष

मनीष के बहनोई बबलू ने बताया कि, बुधवार की रात करीब 8:00 बजे मनीष अपने दो दोस्तों—बॉबी मौर्य और पुरुषोत्तम के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा। परिवार वाले रात भर उसकी राह देखते रहे। सुबह तड़के करीब 4 बजे दोस्त बॉबी अचानक बबलू के घर पहुँचा और उसने घबराते हुए बताया कि मनीष चिनहट की कठौता झील के किनारे मरणासन्न हालत में पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मौके से गायब मिला दुकान की बिक्री का पैसा

जब परिवार वाले आनन-फानन में मौके पर पहुँचे, तो वहाँ का नजारा देखकर दंग रह गए। मनीष की बाइक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़ी थी। जब मनीष की तलाशी ली गई, तो उसकी जेब में मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी तो सुरक्षित थी, लेकिन उसकी दुकान की बिक्री का सारा कैश गायब था। जमीन पर आधा दर्जन खाली सिरिंज और नशे के इंजेक्शन की दो शीशियां पड़ी हुई थीं। घरवाले उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से उजड़ा परिवार

मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पांच बहनों में अकेला भाई था। पिता रामप्रकाश घर पर ही रहते हैं, जबकि मां पुष्पा दूसरों के घरों में कामकाज करके घर चलाने में मदद करती हैं। परिवार ने बताया कि मनीष की तीन बहनों की शादी हो चुकी थी और वह चौथे नंबर पर था। अगले साल उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

दोस्तों पर हत्या की आशंका, पूछताछ की मांग

बबलू ने यह स्वीकार किया कि मनीष इंजेक्शन और सूखे नशे का आदी था, लेकिन जिस तरह से उसकी जेब से कैश गायब है और दोस्त ने सुबह आकर खबर दी, उससे मामला सिर्फ ओवरडोज का नहीं लग रहा है। परिजनों का आरोप है कि इस घटना में मनीष के दोस्तों का हाथ हो सकता है। परिवार ने मांग की है कि बुधवार रात मनीष के साथ गए बॉबी मौर्य और पुरुषोत्तम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए, ताकि यह साफ हो सके कि यह हादसा है या कोई गहरी साजिश।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026