होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

CEC के इस्तीफे की मांग: लखनऊ से दिल्ली कूच करेंगे हसीब खान

6:25 PM, Oct 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अब पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में होने वाले एक बड़े विरोध-प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में भ

CEC के इस्तीफे की मांग: लखनऊ से दिल्ली कूच करेंगे हसीब खान

लखनऊ से समर्थकों के साथ रवाना होंगे हसीब खान फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश।लखनऊ। चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अब पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में होने वाले एक बड़े विरोध-प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासी पारा चढ़ गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के सूबे के उपाध्यक्ष और पूर्वी ज़ोन के कमांडर हसीब खान ने इस आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि पुलिस और प्रशासन की लाख बंदिशों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचकर रहेंगे और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।

लखनऊ से दिल्ली के लिए भारी हुजूम होगा रवाना

मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हसीब खान कल सुबह अपने लखनऊ स्थित निवास स्थान से समर्थकों की एक बड़ी फौज के साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हसीब खान का दावा है कि सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने और अलग-अलग जिलों से हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं।

"रोक सको तो रोक लो..." प्रशासन को हसीब खान की खुली चुनौती

अपने तीखे बयान में हसीब खान ने सीधे तौर पर पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तंत्र चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं के कदमों को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आंदोलन को दबाने के लिए बसों, ट्रेनों और आने-जाने के दूसरे साधनों पर अघोषित पाबंदियां थोपी जा रही हैं। रास्ते रोके जा रहे हैं, लेकिन इन हरकतों से कांग्रेसियों के हौसले पस्त होने वाले नहीं हैं। गाड़ियों पर रोक लगने के बाद भी लोग अपने-अपने स्तर पर दिल्ली पहुँचने का रास्ता निकाल रहे हैं।

बॉर्डर पर घेराबंदी और पकड़-धकड़ से नहीं डरेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल तैनात करके कांग्रेसियों को रास्ते में ही पकड़ने और नजरबंद करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस तरह की पकड़-धकड़ और डराने-धमकाने की राजनीति से यह आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं का गुस्सा और ज्यादा भड़केगा।

इस्तीफे तक जारी रहेगा घमासान: क्या है मुख्य मांग?

इस पूरे बवाल की सबसे बड़ी वजह चुनाव आयोग के मुखिया को लेकर है। हसीब खान ने साफ लफ्जों में अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का यह देशव्यापी हल्लाबोल शांत नहीं होने वाला है।

आपको बता दें कि हसीब खान इस मुद्दे पर पहले भी काफी आक्रामक रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के बाहर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा और विवादित पोस्टर (होर्डिंग) टांग दिया था, जिसने पूरे देश की सियासत में हलचल मचा दी थी। अब एक बार फिर वे यूपी से लेकर दिल्ली तक इस लड़ाई को आर-पार के मूड में ले जाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026