होमवीडियो
sliderimg

भारत में डेंगू का काम तमाम! आ रही है पहली असरदार वैक्सीन, जानिए कब से लगेगी ?

6:33 PM, Sep 20, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

भारत में हर साल मानसून आते ही डेंगू का खौफ फैल जाता है। अस्पतालों में बेड कम पड़ जाते हैं और प्लेटलेट्स के लिए मारामारी शुरू हो जाती है।

भारत में डेंगू का काम तमाम! आ रही है पहली असरदार वैक्सीन, जानिए कब से लगेगी ?

sketch by - ( chat GPT )

उत्तर प्रदेश।भारत में हर साल मानसून आते ही डेंगू का खौफ फैल जाता है। अस्पतालों में बेड कम पड़ जाते हैं और प्लेटलेट्स के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। लेकिन अब इस जानलेवा बीमारी से डरने के दिन खत्म होने वाले हैं। भारत सरकार की ड्रग रेगुलेटरी बॉडी ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन 'क्यूडेंगा' को हरी झंडी दे दी है। यह वैक्सीन जापानी कंपनी ताकेदा ने तैयार की है, जो डेंगू के डंक से हमें पूरी सुरक्षा देगी।

मंजूरी मिलने के बाद अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि यह वैक्सीन आम लोगों को कब से मिलनी शुरू होगी? रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 के शुरुआती छह महीनों के भीतर यह वैक्सीन भारत के अस्पतालों और क्लीनिकों में मिलने लगेगी। तब तक कंपनी भारत में इसके प्रोडक्शन और सप्लाई चेन को दुरुस्त करने में जुटी है।

क्यों खास है यह वैक्सीन?

बाजार में पहले भी डेंगू की वैक्सीन आई हैं, लेकिन उनके साथ एक बड़ी दिक्कत थी। वे केवल उन्हीं को दी जा सकती थीं जिन्हें पहले डेंगू हो चुका हो। अगर बिना डेंगू हुए वह वैक्सीन ली जाती, तो दोबारा संक्रमण होने पर हालत और गंभीर हो जाती थी। लेकिन QDENGA के साथ ऐसा कोई चक्कर नहीं है।आपको पहले डेंगू हुआ हो या न हुआ हो, आप इसे बेफिक्र होकर लगवा सकते हैं।डेंगू के चार अलग-अलग रूप (सीरोटाइप) होते हैं। यह जापानी वैक्सीन इन चारों खतरनाक वैरिएंट्स के खिलाफ शरीर में मजबूत ढाल तैयार करती है।

किसे और कैसे लगेगी यह डोज?

दुनियाभर के आंकड़ों को देखें तो यह वैक्सीन 4 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक के बुजुर्गों को दी जा सकती है। डेंगू से पूरी सुरक्षा पाने के लिए इसके दो टीके लगवाने होंगे। पहले टीके के ठीक 3 महीने बाद इसका दूसरा टीका लगाया जाएगा। क्लीनिकल ट्रायल्स में सामने आया है कि यह वैक्सीन लोगों को गंभीर हालत में पहुंचने और अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 80% से ज्यादा असरदार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026