होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

वेनेजुएला, जापान और अमेरिका में भूकंप की विनाशकारी दस्तक: 32 मौतें और हजारों के हताहत होने की आशंका

12:42 PM, Jun 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

वैश्विक स्तर पर भूगर्भीय हलचल के चलते दुनिया के तीन बड़े देशों—वेनेजुएला, जापान और अमेरिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सबसे भीषण तबाही दक्षिण

वेनेजुएला, जापान और अमेरिका में भूकंप की विनाशकारी दस्तक:  32 मौतें और हजारों के हताहत होने की आशंका

भूकंप की विनाशकारी दस्तक photo by - google

उत्तर प्रदेश। वैश्विक स्तर पर भूगर्भीय हलचल के चलते दुनिया के तीन बड़े देशों—वेनेजुएला, जापान और अमेरिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सबसे भीषण तबाही दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के इलाकों में हुई है। बुधवार की शाम वेनेजुएला में महज एक मिनट के भीतर बैक-टू-बैक दो विनाशकारी भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर क्रमशः 7.2 और 7.5 दर्ज की गई।

वेनेजुएला सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण  के PAGER सिस्टम ने एक शुरुआती सांख्यिकीय अनुमान जारी करते हुए आशंका जताई है कि पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर और कमजोर मकानों के कारण इस आपदा में हताहतों की संख्या 1,000 से लेकर 10,000 के पार भी पहुंच सकती है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी है।

वेनेजुएला में तबाही का मंजर और रेस्क्यू ऑपरेशन

भूकंप का केंद्र उत्तरी तट पर स्थित होने के कारण काराकास और ला गुआइरा में दर्जनों बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और कई शहरों में बिजली व संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने वैश्विक समुदाय से मानवीय सहायता की अपील की है। भारत, अमेरिका और कोलंबिया समेत कई देशों ने अपनी विशेष रेस्क्यू और मेडिकल टीमें वेनेजुएला रवाना कर दी हैं।

जापान और अमेरिका में भी कांपी धरती

वेनेजुएला में मचे हाहाकार के बीच प्रशांत महासागर के दूसरी ओर जापान में भी भूकंप की जोरदार दस्तक हुई। जापान के उत्तरी हिस्से (इवाते और अओमोरी तट) में 6.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, बेहतर भूकंप-रोधी तकनीक के कारण जापान में किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की खबर नहीं है, और मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी से भी इनकार किया है।इसके साथ ही, अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के विलिट्स क्षेत्र में भी 5.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप दर्ज किया गया। कैलिफोर्निया में झटके तेज थे, लेकिन वहां भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई बड़ी तबाही नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026