वीडियोहोम
Advertisement
बड़ी खबर/न्यूज़/discussion on role of media in democracy also enjoyed seasonal feast

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर हुई परिचर्चा,मौसमी भोज का भी लुत्फ उठाया

लखनऊ में रविवार को लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित एक परिचर्चा का आयोजन बख्शी का तालाब क्षेत्र में किया गया। इसमें शामिल पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य वार्ड—3 अरुण कुमार ने परिचर्चा में शामिल होने वाले सभी पत्रकारों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

lucknow

9:17 PM, Jan 11, 2026

Share:

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर हुई परिचर्चा,मौसमी भोज का भी लुत्फ उठाया
logo

परिचर्चा के बाद मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित सौ0 RExpressभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ में रविवार को लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित एक परिचर्चा का आयोजन बख्शी का तालाब क्षेत्र में किया गया। इसमें शामिल पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य वार्ड—3 अरुण कुमार ने परिचर्चा में शामिल होने वाले सभी पत्रकारों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मीडिया की पहचान पेन और डायरी प्रतीक चिन्ह के तौर पर दी।

परिचर्चा के बाद मीडिया कर्मियों ने लिया मौसमी भोज का लुत्फ

इस परिचर्चा के बाद शामिल होने वाले पत्रकारों ने इस मौके पर आयोजित मौसमी भोज का भी लुत्फ लिया। जिसमें गरमा—गरम चोखा—बाटी के साथ आम के अचार ने मौसमी भोज का जायका बढ़ा दिया। इस मौसमी भोज में आसपास के सम्भ्रान्त ग्रामीण भी शामिल हुए। जिन्होने चोखा—बाटी का स्वाद चखा।

परिचर्चा में यह मीडियाकर्मी रहे शामिल

इस परिचर्चा में शामिल बीकेटी मीडिया एसोसिएशन के मीडिया कर्मियो राज प्रताप सिंह,विशाल सिंह चौहान,प्रवीण कुमार यादव,रामचरण, सुनील कुमार यादव,दिनेश सिंह,सौरभ श्रीवास्तव,हरिओम ​दीक्षित,ममता सिंह और अनिल कुमार सिंह ने शामिल होकर अपनी बात रखी। यहां पर यह बताया गया कि,लोकतंत्र में मीडिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और हमेशा रहेगी। कुछ समय के लिए उनकी भूमिका को नजर अंदाज अवश्य किया जा सकता है लेकिन झुठलाया नही जा सकता है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.