होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

डॉ. पल्लवी सिंह ने एस.आर. ग्रुप में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

4:58 PM, Jul 2, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

डॉ. पल्लवी सिंह ने एस.आर. ग्रुप में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

डॉ. पल्लवी सिंह ने एस.आर. ग्रुप में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वागा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संस्थापक एवं प्रतिष्ठित नेत्र सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह शामिल हुईं।

Image

​ऐतिहासिक उपलब्धियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पल्लवी सिंह को उनकी असाधारण चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने बहुत ही कम उम्र में 25,000 से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर 5 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच और उपचार उपलब्ध कराया है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा जगत और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Image

​छात्रों के साथ साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर

समारोह में डॉ. पल्लवी सिंह ने एस.आर. ग्लोबल और इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की यात्रा से रूबरू कराया। डॉ. सिंह ने आज की पीढ़ी के सामने आने वाली रोजमर्रा की चुनौतियों और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान साझा किए। उन्होंने छात्रों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने का मंत्र दिया और बताया कि कैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर सफलता के शिखर तक पहुँचा जा सकता है।

Image

इस अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला सिंह चौहान और वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान सहित समस्त एस.आर. परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने डॉ. पल्लवी सिंह को उनकी मानवीय संवेदनाओं और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026