सीतापुर में एक अज्ञात डंपर के ई रिक्शा को टक्कर मारने से दर्दनाक हादसे में दो की मौत,एक गंभीर
सीतापुर क्षेत्र के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्ताजपुर के निकट हरगांव जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहा पर एक अज्ञात डंपर के द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने के कारण एक भायनक हादसा घटित हुआ है। बता दे कि,घटित भयानक हादसे में एक सात वर्ष की बलिका व एक 62 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
UTTAR PRADESH
8:59 AM, Jun 12, 2025
Share:


सीतापुर में भयानक सडक हादसा सौ0 RExpressBharat
उत्तर प्रदेश/सीतापुर क्षेत्र के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्ताजपुर के निकट हरगांव जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहा पर एक अज्ञात डंपर के द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने के कारण एक भायनक हादसा घटित हुआ है। बता दे कि,घटित भयानक हादसे में एक सात वर्ष की बलिका व एक 62 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगो के अनुसार बताया जा रहा है कि,हादसा इतना ज्यादा भायनक था कि,लोगो की आंखो में आंसू आ गए। इसके अलावा,डंपर चालक दुर्घटना के बाद तुरंत मौके से भाग गया। जिसके बाद लोगो ने हादसे की सूचना स्थनीय पुलिस को प्रदान की।
ई रिक्शा में सवार लोग गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को हरगांव की तरफ से आ रहे एक ई रिक्शा को लहरपुर की तरफ से जा रहे एक अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस की जांच में ई रिक्शा में सवार लोगो की पहचान रामलाल (62 वर्ष), गुड़िया (7 वर्ष) व उसकी मां नीरू (35 वर्ष) ई रिक्शा चालक अयूब (38 वर्ष) के रूप में हुई है। जो कि,इस भयानक सडक हादसे का शिकार हो गए। बता दे कि,घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घटना में दो लोगो की मौत
सूत्रो के अनुसार,हादसे मे घायल हुई गुड़िया और रामलाल को डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद घटना की जानकरी पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके अलावा,पुलिस ने ने शवो का पंचनामा कर शवो को पीएम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि, घायल मां नीरू पुत्री गुड़िया के साथ अपने मायके सुलतानपुर हरिप्रसाद आ रही थी। लेकिन सडक हादसा का शिकार हो गई। घायल ई रिक्शा चालक अयूब की हालत गंभीर होती जा रही थी। जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए,डॉक्टरो के द्वारा उसे जिला अस्पताल में भेजा गया हैं।