लखनऊ के इटौजा क्षेत्र में शराबी बेटों के झगडे में चली गई बुजुर्ग मां सोमवती की जान
लखनऊ के इटौजा थाना क्षेत्र में मानवता का झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की दो बेटों के बीच झगडे के बीच बचाव के दौरान जान चली गयी। शराब के नशे मंें घुत बेटे सुबह तक यह नही जान सके की उनको पालने वाली अब इस दुनिया में नही रही।
UTTAR PRADESH
3:23 PM, Jun 18, 2025
Share:


जीने से फिसलकर गिरी बुजुर्ग मां हुई मौत स्केच, सौ0 REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के इटौजा थाना क्षेत्र में मानवता का झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की दो बेटों के बीच झगडे के बीच बचाव के दौरान जान चली गयी। शराब के नशे मंें घुत बेटे सुबह तक यह नही जान सके की उनको पालने वाली अब इस दुनिया में नही रही।
जीने से फिसलती नीेचे आ गिरी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां, बेटा को पता नही
मोहित शुक्ला और रोहित शुक्ला दोनो शराबी बेटों के बीच मंगलवार की रात हो रहे झगडे के बीच बचाव के लिए उनकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां सोमवती छत आयी। लेकिन धक्का लगने से वह जीने से फिसलती हुई नीचे आ गिरी। शराब के नशे में धुत दोनो को इस बात का कोई अंदाजा भी न हुआ।
सुबह तक पडा रहा मां का शव
ग्रामीणों की माने रात में जीने से फिसलकर गिरने से सोमवती घायल हो गयी थी। लेकिन दोनो भाई शराबी और झगडालू प्रवृत्ति के होने की वजह से कोई इनक बीच नही गया। इधर सोमवती घायल होलत में नीचे पडी रही। उनको समय पर इलाज नही मिला और उनकी माैंत हो गई । सुबह जब पता चला तो पुलिस ने पोस्टामार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
शराब के नशे में बडे बेटे मोहित ने दिया सोमवती को जीने से धक्का
अमानीगंज गांव में यह विषय चर्चा में है मोहित ने झगडे के दौरान अपनी मां को धक्का दे दिया। जीना खडा होने की वजह से बुजुर्ग शरीर खुद को संभाल न सका और सोमवती जीने से फिसलती नीचे आ गिरी। जिससे ंवह गम्भीर रुप से घायल हो गई। किसी ने उन पर ध्यान नही दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
पोस्टामार्टम रिपोर्ट और शिकायत पर पुलिस जांचकर करेगी कार्यवाही
अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक इटौजा ने बताया कि,पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत का इंतजार कर रही है।इसके आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी।
भाइयों के झगडे में मां की मौत,सुबह तक पडा रहा शव
बख्शी का तालाब। इटौंजा के अमानीगंज मंे मंगलवार की रात 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की अपने दो बेटों के बीच झगडे के बीच बचाव में जान चली गई। उसका शव बुधवार की सुबह जीने से नीचे पाया गया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला जीने से फिसलकर नीचे आ गिरी और मौत हो गई।जबकि गांव में चर्चा है कि बडे बेटे ने उसे जीने पर धक्का दे दिया।