होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बिजली के खंभे ने ली बेजुबान की जान, टला बड़ा हादसा, लोगों में भारी गुस्सा

5:43 PM, Jul 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

जानकीपुरम विस्तार इलाके से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ केंद्रीय विहार सेक्टर-6 के मेन गेट के पास सड़क पर घूम रही एक बेगुनाह गाय

बिजली के खंभे ने ली बेजुबान की जान, टला बड़ा हादसा, लोगों में भारी गुस्सा

करंट लगने की वजह से गाय की दर्दनाक मौत फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार इलाके से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ केंद्रीय विहार सेक्टर-6 के मेन गेट के पास सड़क पर घूम रही एक बेगुनाह गाय की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नगर निगम और बिजली का काम देखने वाले ठेकेदारों की उस लापरवाही का नतीजा है, जिसे लेकर इलाके के लोग काफी समय से शिकायत कर रहे थे। गनीमत बस इतनी रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोई मासूम बच्चा, राहगीर या बाइक सवार उस खंभे की चपेट में नहीं आया, वरना आज किसी घर का चिराग बुझ सकता था।

नंगे तारों ने फैलाया मौत का जाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि, स्ट्रीट लाइट के इस खंभे के पास जमीन पर काफी समय से बिजली के तार खुले पड़े थे। आए दिन लोग इन तारों को हटाने या इन्हें ढकने की मांग कर रहे थे, लेकिन बिजली के काम की जिम्मेदारी संभालने वाले जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इन खुले तारों का करंट पूरे लोहे के खंभे में उतर आया। सड़क से गुजर रही एक गाय जैसे ही इस खंभे के पास पहुंची, वह करंट की चपेट में आ गई और तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक मंजर को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। कॉलोनी के लोगों का साफ कहना है कि, गाय की इस मौत ने एक बहुत बड़े हादसे को टाल दिया है। यह घटना बिजली का काम देखने वालों के मुंह पर एक तमाचा है और उनके लिए आखिरी चेतावनी भी है। अगर अब भी शहर के खंभों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो अगली बार किसी इंसान की जान जा सकती है। बारिश के मौसम में वैसे ही चारों तरफ पानी भरा रहता है, ऐसे में इन खंभों के पास से गुजरना मौत को दावत देने जैसा हो गया है।

हादसे के बाद से ही जानकीपुरम विस्तार के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने अब सीधे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से गुहार लगाई है। लोगों की मांग है कि जिन भी कर्मचारियों या ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है, उन पर तुरंत और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जनता ने यह मांग भी उठाई है कि सिर्फ कागजी खानापूर्ति करने के बजाय पूरे लखनऊ शहर की स्ट्रीट लाइटों और बिजली के खंभों की जमीन पर जाकर जांच की जाए, ताकि किसी और बेजुबान या इंसान को अपनी जान न गंवानी पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026