होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

अस्पतालों की मनमानी खत्म! कैंसर की दवाएं होंगी 70% तक सस्ती

5:50 PM, Oct 21, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे परिवारों के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी राहत भरी खबर है। अब देश में कैंसर का इलाज पहले के मुकाबले काफी सस्ता होने जा रहा

 अस्पतालों की मनमानी खत्म! कैंसर की दवाएं होंगी 70% तक सस्ती

sketch by - ( AI )

उत्तर प्रदेश। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे परिवारों के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी राहत भरी खबर है। अब देश में कैंसर का इलाज पहले के मुकाबले काफी सस्ता होने जा रहा है। सरकार ने कैंसर की 137 बेहद जरूरी दवाओं पर होने वाली अंधाधुंध मुनाफाखोरी को पूरी तरह से रोक दिया है। इसके लिए दवाओं पर मिलने वाले मुनाफे को अधिकतम 30% पर फिक्स कर दिया गया है। इस बड़े बदलाव के बाद बाजार में बिकने वाली कैंसर की जीवन रक्षक दवाओं के दाम 70 फीसदी तक गिर जाएंगे।

इस ऐतिहासिक फैसले से कैंसर का इलाज करा रहे आम परिवारों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी।

अस्पतालों की मनमानी पर लगेगा ब्रेक

अब तक कैंसर की दवाओं के खेल में डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर औसतन 170% से लेकर कुछ मामलों में 700% तक का भारी-भरकम मुनाफा कमा रहे थे। इसका सबसे बड़ा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता था, क्योंकि अस्पताल अपनी इन-हाउस फार्मेसी से महंगी कीमतों पर दवाएं बेचते थे। लेकिन अब नया नियम साफ करता है कि यह 30% मुनाफे की सीमा मेडिकल स्टोर्स के साथ-साथ सभी अस्पतालों के अंदर बने मेडिकल सेंटर्स पर भी पूरी तरह लागू होगी। कोई भी अस्पताल अब मरीजों से मनमानी कीमत नहीं वसूल पाएगा।

9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

कैंसर थेरेपी में इस्तेमाल होने वाली पेम्ब्रोलिजुमैब और ओसिमर्टिनिब जैसी 137 एडवांस्ड और असरदार दवाएं इस नए दायरे में शामिल की गई हैं। राहत की बात यह है कि देश भर के मरीजों को इन सस्ती दवाओं का फायदा इसी साल 9 नवंबर 2026 से मिलना शुरू हो जाएगा।

इलाज के खर्च से नहीं टूटेगा दम

भारत में कैंसर का इलाज इतना महंगा है कि कई बार मध्यमवर्गीय परिवार कर्ज के जाल में डूब जाते हैं या पैसे की कमी के कारण इलाज बीच में ही छोड़ देते हैं। दवाओं की कीमतों में इस भारी कटौती से आम जनता को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपना इलाज पूरा करा सकेंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं के दाम टूटने से अब देश के सुदूर इलाकों में रहने वाले गरीब मरीजों तक भी कैंसर की आधुनिक थेरेपी आसानी से पहुंच सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026