होमवीडियो
sliderimg

परिवार की चिंता बनी राहुल के सुसाइट की असली वजह,मोहनलालगंज की घटना

2:41 PM, Jun 24, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

के मनोहरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल रावत का शव बुधवार सुबह खेत में हाईटेंशन लाइन के विशालकाय पोल पर लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप

परिवार की चिंता बनी राहुल के सुसाइट की असली वजह,मोहनलालगंज की घटना

मोहनलालगंज में हाइटेंशन लाइन के पोल से लटका मिला शव सौ० Rexpress

लखनऊ। मोहनलालगंज के मनोहरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल रावत का शव बुधवार सुबह खेत में हाईटेंशन लाइन के विशालकाय पोल पर लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा फिर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

सिसेंडी चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि, मनोहरापुर निवासी अंकुश रावत (20) खेत में हाईटेंशन लाइन के पोल से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक रात से लापता था परिजनों ने खोजबीन रातभर किया है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। ग्रामीणों से बुधवार सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। 

राहुल रावत की मौत को लेकर के मोहनलालगंज पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या के भवरजाल में जहां उलझी हुई है। वहीं राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है परिवार की गृहस्थी का सहारा सबको बे सहारा कर चला गया।आखिर क्यों ? सैकड़ों अनसुलझे सवाल और ग्रामीणों के बीच कानाफूसी ने यह तो बता ही दिया कि,घटना के पीछे कुछ तो बड़ा कारण है जिसको पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेपर्दा करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026