Banner
Banner
Banner
करियर/न्यूज़/farmers and scientific dialogues in bkt told advanced farming tricks 20250531 347

बीकेटी में कृषक और वैज्ञानिक संवाद में विशेषज्ञों ने बताए उन्नत खेती के गुर

खनऊ के बख्शी का तालाब में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगवामऊ खुर्द,मानपुर लाला और कौड़ियामऊ में किया गया।

UTTAR PRADESH

12:39 PM, May 31, 2025

Share:

बीकेटी में कृषक और वैज्ञानिक संवाद में विशेषज्ञों ने बताए उन्नत खेती के गुर
logo

लखनऊ के बख्शी का तालाब में कृषक एवं वैज्ञानिक संवाद सौ0 RExभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगवामऊ खुर्द,मानपुर लाला और कौड़ियामऊ में किया गया। यहां पर कृषक एवं वैज्ञानिक संवाद में केले की खेती और बीज शोधन पर विशेष जानकारियों किसानों को दी है।

खेती के प्राकृतिक तरीकों पर किसानों से चर्चा

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमान खेड़ा, लखनऊ के निदेशक टी. दामोदरन ने केले की खेती और जैविक खेती के विषय में किसानों को जानकारियां दी। संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश कुमार सिंह ने बीज शोधन और उसका फायदा बताया।उपनिदेशक कृषि विनय कुमार कौशल ने खेती के प्राकृतिक तरीको पर विस्तार से चर्चा किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र का खेती में विशेष योगदान

संवाद के बीच कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राम रतन बर्मा,डॉ आर पी साहू, डॉ श्वेता ने नई तकनीकों, अनुसंधानों की किसानों को जानकारियां दी। वैज्ञानिकों ने किसानों के कई सवालों के जवाब भी दिए। एडीओ कृषि विजय प्रकाश निगम ने विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इन तीन पंचायतों में आयोजित संवाद कार्याक्रम में 600 किसानों ने भाग लिया।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.