होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बीकेटी तहसील रोड पर किसानों का चक्का जाम, भारी पुलिस बल तैनात

1:46 PM, Jun 20, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों की संख्या में स्थानीय किसान सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित किसानों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को

बीकेटी तहसील रोड पर किसानों का चक्का जाम, भारी पुलिस बल तैनात

बीकेटी तहसील रोड पर किसानों का चक्का जाम सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। बख्शी का तालाब में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों की संख्या में स्थानीय किसान सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित किसानों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर बीकेटी तहसील रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया और वहीं सड़क पर ही दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, एसीपी पहुंचे मौके परतहसील रोड जाम होने और किसानों के उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए बीकेटी के सहायक पुलिस आयुक्त भारी पुलिस बल और प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को चारों तरफ से घेर लिया है ताकि कानून व्यवस्था नियंत्रण में रहे। पुलिस अधिकारी लगातार किसानों को समझाने-बुझाने और जाम खोलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

किन मांगों को लेकर अड़े हैं किसान?

धरने पर बैठे किसान नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिर्फ खोखले आश्वासन ही हाथ लगते हैं। किसानों की मांग है कि, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरकारी चकमार्गों और ग्राम समाज की जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तुरंत खाली कराया जाए।ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी सुनिश्चित किया जाए।किसानों का आरोप है कि, स्थानीय पुलिस आम जनता और किसानों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती, जिससे न्याय मिलने में देरी होती है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, रूट डायवर्जन की सलाह

मौके पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि, किसानों से बातचीत का दौर जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि, शांतिपूर्ण ढंग से इस समस्या का समाधान निकाला जाए। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही, तहसील मार्ग पर फंसे आम लोगों को निकालने के लिए यातायात को वैकल्पिक रास्तों की तरफ मोड़ा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किसानों से बातचीत कर रास्ता साफ करवा लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026