लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में आग लगी
3:07 PM, Jun 26, 2026
R Express भारत
Share:
कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के लोकबंधु अस्पताल परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बने वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सुबह क

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में आग लगी फोटो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के लोकबंधु अस्पताल परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बने वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी लोगों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अंदर मौजूद थे मासूम और महिलाएं
जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय शेल्टर होम के अंदर एक महिला, दो कम उम्र की लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। आग की लपटें देखकर अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
हादसे के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने कमाल की तत्परता दिखाई। दमकल की गाड़ी को सूचना देने के बाद भी जब वह करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, तब तक अस्पताल के जांबाज कर्मचारियों ने खुद ही मोर्चा संभाला और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अगर स्टाफ सूझबूझ न दिखाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर, सूचना मिलने के महज कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने
इस पूरी घटना में बिजली विभाग की एक गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने हादसे से पहले ही बिजली ट्रिपिंग की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। अगर समय रहते इस शिकायत पर ध्यान दिया गया होता, तो शायद यह नौबत ही न आती।इस हादसे ने एक बार फिर शहर की इमारतों और परिसरों में सुरक्षा इंतजामों और जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

