जगरानी अस्पताल के पास सेनेटरी स्टोर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
12:24 PM, Jul 2, 2026
R Express भारत
Share:
गुडम्बा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नामचीन सेनेटरी स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार आसम

जगरानी अस्पताल के पास सेनेटरी स्टोर में लगी आग सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। गुडम्बा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नामचीन सेनेटरी स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। चूंकि यह दुकान जगरानी अस्पताल के बिल्कुल बगल में स्थित है, इसलिए आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राहत दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
यह हादसा गुडम्बा क्षेत्र के अवध सेनेटरी स्टोर में हुआ। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे राहत कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन की विशेष टीम को भी मदद के लिए बुलाना पड़ा। ऐहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को तुरंत खाली करा दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मौेक पर दमकल की टीम काबू पाती हुई सौ0 RExpress भारत
शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह
शुरुआती तौर पर दुकान में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, दुकान में रखा लाखों रुपये का सेनेटरी का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति अब पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

