Flydubai FZ1073: भारतीय पायलट ने हवा में नाकाम की बड़ी साजिश
1:19 PM, Oct 1, 2026
R Express भारत
Share:
एविएशन इतिहास में वीरता और सूझबूझ की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दुबई से इजरायल (तेल अवीव) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट

sketch by - ( AI )
उत्तर प्रदेश। एविएशन इतिहास में वीरता और सूझबूझ की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दुबई से इजरायल (तेल अवीव) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में आसमान के बीचों-बीच एक भयानक साजिश रची गई। लेकिन भारतीय मूल के मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मच्चर की बहादुरी के कारण 174 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू सहित दुनिया भर के बड़े नेताओं ने उन्हें वैश्विक नायक बताया है।?
कॉकपिट में हुआ जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, जब विमान हवा में था, तभी ओमानी मूल के को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित मच्चर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर को-पायलट का इरादा विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर उसे क्रैश करने का था। इस अचानक हुए हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हो गए।
ऐसी नाजुक और दर्दनाक स्थिति में भी कैप्टन ने अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने हमलावर का डटकर मुकाबला किया और बेहोश होने से ठीक पहले कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक कर दिया। दरवाजा खुलते ही केबिन क्रू और विमान में सवार मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने अंदर घुसकर हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
ट्रंप और नेतन्याहू ने कहा 'सच्चा हीरो'
कैप्टन स्मित की इस जांबाजी की गूंज वैश्विक पटल पर सुनाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से बयान जारी कर कैप्टन स्मित को एक 'सच्चा हीरो' करार दिया। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय पायलट ने अपनी सूझबूझ से 9/11 जैसी भयानक त्रासदी को दोबारा होने से रोक लिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन की तारीफ की और उनके परिवार से फोन पर बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्चर?
मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले कैप्टन स्मित मच्चर एविएशन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उनके पास कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 से अधिक वर्षों का लंबा अनुभव है। साल 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले, वे लंबे समय तक भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट में बतौर सीनियर कमांडर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वे सऊदी अरब के अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

