होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

तीन करोड़ 65 लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

7:07 PM, Jun 22, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

एएनटीएफ यूनिट कानपुर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार तस्करों को पक

 तीन करोड़ 65 लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट कानपुर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से तीन करोड़ 65 लाख रुपए के मादक पदार्थ, दो चार पहिया वाहन व नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ यूनिट के निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक उन्हें रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे कट के पास दो वाहनों में मादक पदार्थ लादकर कुछ तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर निरीक्षक अयनुद्दीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पटना बिहार निवासी प्रणय पुष्प पुत्र अखिलेश चन्द्र प्रसाद, गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित यादव टोला निवासी युवराज चौधरी, बेलघाट गोरखपुर निवासी शशांक शाही व राजघाट गोरखपुर निवासी रोहन चौधरी बताया।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि, वह अपनी शौक पूरी करने के लिए इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026