होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

म्यूजियम और राज्यपुरातत्व विभाग के स्मारकों में स्कूली बच्चों के साथ मम्मी पापा का फ्री प्रवेश

3:55 PM, May 29, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ:प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश की सूचना का प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया है

म्यूजियम और राज्यपुरातत्व विभाग के स्मारकों में स्कूली बच्चों के साथ मम्मी पापा का फ्री प्रवेश

लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा by REXPRESS भारत

उत्तर प्रदेश। लखनऊ:प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश की सूचना का प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया है जिससे मई जून की छुटिटयों में स्कूली बच्चों के संग उनके माता पिता भी आएं। पर्यटन विभाग के राही पर्यटक आवास गृहों, होटलों मेें मई एवं जून 2026 में बच्चों एवं परिवार के यात्रियों को 20 से 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

प्रदेश के वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या, बुुन्देलखण्ड, चित्रकूट, आगरा, नैमिषारण्य, शाकुम्भरी देवी आदि स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को यह सुविधा दी जाए।म्यूजियम और राज्यपुरातत्व विभाग के स्मारकों में इस गर्मी की छुटिटयों में स्थानीय पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए आने वाले स्कूली बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता अभिभावकों को फ्री प्रवेश दिया जाए।

उन्होंने पर्यटकों और स्थानिय नागरिकों को क्षेत्रीय व्यन्जनों से परिचित कराने के लिए विशेष कुकिंग शो आयोजित करायें जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश के स्थलों और विरासत से परिचित कराने हेतु हेरेटिज वॉक का आयोजन करने के निर्देश दिये है।

संस्कृति विभाग द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से सास्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नाटक आदि का आयोजन किये जाने की अपेक्षा की है। प्रदेश भर में कुल 200 नाटय प्रस्तुती चिन्हित  की गयी है। जिनका विभिन्न स्थलों और मण्डलों में मंचन किया जाये।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026