होमवीडियो
sliderimg
sliderimg

भविष्य के इंजीनियर और मैनेजर ने एस आर ग्रुप के सृजन-2026 में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

8:16 PM, Nov 18, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

उप्र/ लखनऊ । एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,लखनऊ में फ्रेशर्स ने अपने सीनियर का स्वागत वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘सृजन-2026’ के मौके पर सांस्क्रतिक प्रस्तुतिय

भविष्य के इंजीनियर और मैनेजर ने एस आर ग्रुप के सृजन-2026 में दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्थान के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान छात्र-छात्राओं के साथ

उप्र/ लखनऊ । एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,लखनऊ में फ्रेशर्स ने अपने सीनियर का स्वागत वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘सृजन-2026’ के मौके पर सांस्क्रतिक प्रस्तुतियों से किया। बीटेक, एमबीए, आयुष, एग्रीकल्चर, एजीएमपी, डीफार्मा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शानदार तरीके से भाग लेकर संगीत,नृत्य,फैशन शो और रैंप वॉक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथियों में दानिश आज़ाद अंसारी, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज विभाग एवं विशिष्ट अतिथि किरण एस, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ रेंज, संस्थान के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान एवं वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधन टीम ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

  मनमोहक गणेश वंदना   

  मनमोहक गणेश वंदना   

हमेशा की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत से पहले मनमोहक गणेश वंदना हुई। इसके बाद एक से बढकर एक आईटी, मैकेनिकल, सिविल, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, एआई एवं एमएल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, एग्रीकल्चर, आयुष, एमबीए, आईएमबीए, बी.वोक तथा एसआर ग्लोबल के विद्यार्थियों ने शानदार सामूहिक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का प्रमुख आकर्षण बीटेक, एमबीए एवं आईएमबीए के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक और फैशन शो रहा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, आकर्षक परिधान, रचनात्मकता एवं मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

  मुख्य अतिथि दानिश आज़ाद अंसारी  फ्रेशर पार्टी नवागंतुक विद्यार्थियों   के साथ

  मुख्य अतिथि दानिश आज़ाद अंसारी  फ्रेशर पार्टी नवागंतुक विद्यार्थियों   के साथ

मुख्य अतिथि दानिश आज़ाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान के साथ जुड़ने और एक नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत को यादगार बनाने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही, सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मक प्रतिभा एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि किरण एस. ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासित दिनचर्या अपनाने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

  संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए  

  संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए  

इस अवसर पर एमएलसी एवं संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शैक्षणिक उपलब्धियां अर्जित करने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर परिश्रम और समय प्रबंधन को अपनाकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026