होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

सड़क हादसे में HAL के संविदा चालक की मौत, तड़पता रहा युवक, सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग

3:19 PM, Jun 5, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

ठाकुरगंज इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दुबग्गा के सलेमपुर पतौरा में किराए के मकान में रहने वाले 32 वर्षीय रजनेश की एक भीषण सड़क

सड़क हादसे में HAL के संविदा चालक की मौत, तड़पता रहा युवक, सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग

सड़क हादसे में HAL के संविदा चालक की मौत सौ0 RExpress भारत

लखनऊ । ठाकुरगंज इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दुबग्गा के सलेमपुर पतौरा में किराए के मकान में रहने वाले 32 वर्षीय रजनेश की एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रजनेश मूल रूप से उन्नाव के औरास नेवरा घाट के निवासी थे और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में संविदा पर चालक के पद पर तैनात थे। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। भाई ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।

रातभर बंद था फोन, सुबह मिली हादसे की खबर

परिजनों के मुताबिक, रजनेश बृहस्पतिवार देर रात तक जब ड्यूटी से अपने कमरे पर वापस नहीं लौटे, तो उनके रूममेट शानू को चिंता हुई। शानू ने रात में ही रजनेश के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आता रहा। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे जब शानू ने दोबारा फोन लगाया, तो ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की भुवर चौकी के इंचार्ज ने फोन उठाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात में एक सड़क हादसा हुआ है और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। इस सूचना के बाद शानू ने तुरंत रजनेश के बड़े भाई दिलीप को मामले की जानकारी दी और दोनों पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।

घंटों सड़क पर तड़पता रहा युवक, नहीं रुकी गाड़ियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे एक राहगीर ने सूचना दी थी कि ठाकुरगंज भुवर के माधवपुर में सड़क के किनारे एक युवक मरणासन्न हालत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई और घायल रजनेश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दिलीप ने जब घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की, तो दिल दहला देने वाली बात सामने आई। दिलीप ने बताया कि हादसा रात करीब 10:00 बजे ही हो गया था। इसके बाद उनका भाई लगभग एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। उस दौरान वहां से लगातार कई वाहन गुजरे, लेकिन किसी भी राहगीर ने गाड़ी रोककर उसकी मदद नहीं की। अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो रजनेश की जान बच सकती थी।

हेलमेट पहने था युवक, भाई ने की सीसीटीवी जांच की मांग

हादसे के समय रजनेश पूरी सुरक्षा के साथ हेलमेट पहने हुए थे, फिर भी चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी जान नहीं बच सकी। रजनेश के परिवार में उनके पिता रमेश और मां कुसमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले रजनेश की शादी के लिए लड़की देख रहे थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। भाई दिलीप ने मांग की है कि माधवपुर रोड पर जहां यह हादसा हुआ, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जाए, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके और परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026