क्या आपने देखी है दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म?
कहानी 12 वर्षीय रेगन मैकनील पर एक शैतानी आत्मा के कब्जे से शुरू होती है। रेगन का व्यवहार अजीब और डरावना हो जाता है, और उसके शरीर में अजीब हरकतें होने लगती हैं।
up
9:26 AM, May 5, 2025
Share:


द एक्सोरसिस्ट(social image)
उत्तर प्रदेश /लखनऊ फिल्मे तो आपने बहुत सी देखी होगी। कुछ एक्शन वाली,तो कुछ रोमांस वाली या फिर हसी मजाक वाली। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में देखी है। जबाब होगा नही। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे मे बताने जा रहे है। जिसे दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म माना जाता है।
द एक्सोरसिस्ट'
"द एक्सोरसिस्ट" को हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना जाता है, और इसे देखने के बाद कई लोग डर जाते हैं। जो 1973 में रिलीज़ हुई थी।यह फिल्म एक लड़की पर भूत के असर की कहानी बताती है, और इसे दर्शकों ने बहुत डरावना माना है।
कहनी मे क्या है?
द एक्सोरसिस्ट" की कहानी मे एक 12 साल की लड़की रेगन पर शैतानी आत्मा के कब्जे के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी माँ, क्रिस, अपनी बेटी के अजीब व्यवहार से घबराकर, धर्म-गुरु से मदद मांगती है। दो धर्म-गुरु, फादर लेम और फादर कारास, रेगन को भूत उतारने की प्रक्रिया से गुजरने में मदद करते हैं।
अन्य डरावनी फिल्मे
अन्य डरावनी फिल्मों में 'हेरेडेटरी' (2018), 'द कंजरींग' (2013), 'द शाइनिंग' (1980), 'द टेक्सास चेन्सॉ मासक्र' (1974), 'द रिंग' (2002) और 'हैलोवीन' (1978) शामिल हैं।