होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में कुर्सी रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

3:57 PM, Aug 13, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के कुर्सी रोड इलाके से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

लखनऊ में कुर्सी रोड पर दो बाइकों की  जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के कुर्सी रोड इलाके से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक एक्सीडेंट कुर्सी रोड पर स्थित प्रसिद्ध स्कार्पियो क्लब के पास घटित हुआ। रात के समय सड़क पर सन्नाटा होने के कारण बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते दोनों चालक नियंत्रण खो बैठे और आपस में टकरा गए। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना नजदीकी पुलिस चौकी को दी।

सावन की त्योहारी देकर लौट रहा था युवक

हादसे का शिकार हुए पहले बाइक सवार की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो लखनऊ के गोमतीनगर इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि सचिन सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में अपनी बहन के घर पैकरामऊ गया था। वहाँ अपनी बहन को सावन की त्योहारी देने के बाद, वह बुधवार देर रात वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक की पहचान धर्मेंश यादव के रूप में हुई है। धर्मेंश अचरामऊ के भगतपुरवा क्षेत्र का रहने वाला है। हादसे के वक्त वह कुर्सी रोड से गुजर रहा था।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

गढ़ी चौकी प्रभारी संदीप सिंह गौर ने बताया कि, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गई थी। दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में सड़क से उठाकर तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। गुडंबा थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी दे दी है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि, दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026