होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

किसान पथ पर भीषण हादसा, क्रेन से केबिन काटकर बचाई गई डंपर ड्राइवर की जान

6:45 PM, Aug 7, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

काकोरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक हादसा देखने को मिला। चिलौली अंडरपास के पास किसान पथ पर भोर में करीब चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर, सड़क किनारे पह

किसान पथ पर भीषण हादसा, क्रेन से केबिन काटकर बचाई गई डंपर ड्राइवर की जान

घटनास्थल की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। काकोरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक हादसा देखने को मिला। चिलौली अंडरपास के पास किसान पथ पर भोर में करीब चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर, सड़क किनारे पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा। यह डंपर नगर निगम का कूड़ा लेकर जा रहा था। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका ड्राइवर लोहे के मलबे के बीच केबिन में ही फंसकर रह गया।

दो घंटे तक चला सांसे रोक देने वाला रेस्क्यू

हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। तुरंत मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। मामला गंभीर होने के कारण तुरंत पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर रवाना किया गया।जब बचाव दल वहाँ पहुँचा, तो ड्राइवर केबिन के भीतर बुरी तरह दबा हुआ था और दर्द से कराह रहा था। उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने हाइड्रा क्रेन और कटर मशीनों को मंगाया। लोहे की भारी-भरकम चादरों और केबिन के हिस्सों को बेहद सावधानी से काटा गया ताकि ड्राइवर को और चोट न लगे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ड्राइवर को जिंदा बाहर निकालने में कामयाब रही।

ड्राइवर को आईं पैर में चोटें, अस्पताल से मिली छुट्टी

काकोरी पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुए ड्राइवर की पहचान 40 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है, जो दुबग्गा के बरावन कला के रहने वाले हैं। केबिन से निकलते ही उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है।

आधे घंटे तक थमा रहा किसान पथ पर ट्रैफिक

सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण किसान पथ पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह जाम रहा। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर गाड़ियों का आना-जाना फिर से सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026