होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

1:39 PM, Aug 6, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचव

झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

घटनास्थल की फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें बेटे अबान अहमद की मौके पर ही मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना इलाके के पास हुआ। इस रफ्तार के कहर में अबान के साथ उसके एक बेहद करीबी दोस्त सोनू (अहजम) ने भी दम तोड़ दिया है, जबकि कार में सवार तीन अन्य साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

पारिवारिक सूत्रों और करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 साल का अबान अहमद अपने चार दोस्तों के साथ हुंडई क्रेटा कार से प्रयागराज से रवाना हुआ था। वे सभी झांसी जिला जेल में बंद अबान के बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। अली अहमद को पिछले साल ही सुरक्षा कारणों से नैनी जेल से झांसी शिफ्ट किया गया था। भाई से मिलने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी, जो आखिरकार इस बड़े हादसे की वजह बन गई।

चश्मदीदों और हाईवे से गुजर रहे लोगों के अनुसार, झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ इलाके के पास अचानक कार के सामने कोई मवेशी या जानवर आ गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। कार सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई और कई बार पलटी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गया। हादसे की आवाज सुनकर दौड़े राहगीरों ने तुरंत कार में फंसे युवाओं को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

इस खौफनाक एक्सीडेंट में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं कार में मौजूद तीन अन्य दोस्त—मोहम्मद उमर, जैद और फारुख इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। घायल युवकों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

इस बड़े हादसे की खबर मिलते ही प्रयागराज से लेकर झांसी तक हड़कंप मच गया है। अतीक अहमद के कुनबे में अब केवल दो ही बेटे (अली और उमर) बचे हैं, जो इस समय अलग-अलग जेलों में बंद हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026