होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

1:20 PM, Sep 7, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान पथ पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ ओमेक्स सिटी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने

किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

किसान पथ पर भीषण सड़क हादसाफोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान पथ पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ ओमेक्स सिटी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिसके बाद बेकाबू ट्रक उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

तहसील जा रहे थे अनिल

जानकारी के मुताबिक, खुजौली इलाके के रहने वाले 38 वर्षीय अनिल यादव सुबह करीब 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में सरोजिनी नगर तहसील की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह तेलीबाग के पास किसान पथ पर ओमेक्स सिटी के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात काल बने ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने के लिए दौड़ते, तब तक ट्रक चालक वाहन समेत वहां से रफूचक्कर हो चुका था।

इलाके में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीजीआई थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और तुरंत शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद उनके परिवार को इस अनहोनी की खबर दी। अनिल की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा। इस हादसे के बाद से किसान पथ पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026