होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

आगरा तैनात रहे परिवहन अधिकारी के अलीगंज घर से रेड में अकूत संपति मिली

10:10 PM, Jul 8, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को लखनऊ अलीगंज चंद्रलोक कालोनी स्थित परिवहन विभाग के पूर्व सहायक संभागीय परिवह

आगरा तैनात रहे परिवहन अधिकारी के अलीगंज घर से रेड में अकूत संपति मिली

यूपी इंटेलिजेंस की टीम के द्वारा छापेमारी में की गई बरामदगी

उत्तर प्रदेश । लखनऊ।  सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को लखनऊ अलीगंज चंद्रलोक कालोनी स्थित  परिवहन विभाग के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, आगरा, ललित कुमार के घर छापेमारी हुई। यहां पर एक करोड़ 62 का कैश और 13 किग्रा ठोस सोने के गहने,बिस्किट, ईट आदि तथा 9 किग्रा चांदी के गहने,ईट आदि पाए गए।जिनकी कीमत 20 करोड़ है।

प्रदेश के आगरा में तैनात रहे पूर्व  संभागीय परिवहन अधिकारी, ललित कुमार पुत्र राजाराम निवासी-सेंहगो कोठी, मिलन सिनेमा के पीछे, जनपद-रायबरेली, के रहने वाले है जो कि  इस समय सी0-143, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कालोनी अलीगंज, लखनऊ के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाये जाने पर कानपुर मंडल में केस दर्ज करवाया गया है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद मंगलवार से लेकर बुधवार तक आरोपी के मकान में छापेमारी हुई।  सर्च के दौरान आरोपी के मकान में भारी मात्रा में कैश तथा सोने व चाँदी के बिस्किट व सोने, चाँदी व हीरे के बेशकीमती आभूषण आदि बरामद किये गये। कैश लगभग 01 करोड़ 62 लाख जो कि आवास में विभिन्न जगहों पर पैकेट बनाकर छुपाकर रखे गये थे जिसे टीम के द्वारा गहन तालाशी के दौरान बरामद किया गया। उक्त प्राप्त बेशकीमती सोने व चाँदी के बिस्किट एवं आभूषणों का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैल्यूवर से मूल्यांकन कराया गया। भवन से प्राप्त सोने के बिस्किट व ईटें एवं आभूषण ठोस मात्रा में लगभग-13 किलो तथा चाँदी के ईटें, बिस्किट व आभूषण ठोस मात्रा में लगभग-09 किलो बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी का मूल्य लगभग 20 करोड़ आगणित किया गया।

अचल संपत्तियां भी बेशुमार

सर्च के दौरान आरोपी द्वारा चल एवं अचल सम्पत्तियों में भारी मात्रा में निवेश किये जाने सम्बन्धी रजिस्ट्रियों एवं अन्य सम्बन्धित प्रपत्र प्राप्त हुए। जिसमें 

1 सी-143, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भवन)

2 सी-145, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भूखण्ड)

3 खसरा नं-1321, मोहल्ला भरावन कला, बालकगंज, लखनऊ (आवासीय भूखण्ड)

4 532/491 बनारसी टोला, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भवन)

5 1631, कल्ली पश्चिम, मोहनलालगंज, लखनऊ (आवासीय भूखण्ड)

6 मोहनलालगंज चौरहिया, लखनऊ में कृषि भूमि

7 ग्राम बेगरिया मोहनलालगंज में कृषि भूमि

8 इस्माइलगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड

9 10 सी/40 वृंदावन योजना लखनऊ में आवासीय भूखण्ड

10 फ्लैट संख्या-3002 अंसल एपीआई, लखनऊ में बुकिंग

11 माहेश्वरी इन्फ्राटेक नोएडा में फ्लैट बुकिंग

12 आम्रमाली स्प्रिंग मीडो, नोएडा में फ्लैट बुकिंग

13 ग्राम जीतपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि

14 एक अन्य ग्राम जीतपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि

15 ग्राम सहगो कोठी नूर मार्केट रायबरेली में कृषि भूमि

उपरोक्त अचल सम्पत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 13 करोड़ रूपये है।

चल सम्पत्ति एवं अन्य निवेश

सर्च के मध्य 02 अदद कार (टोयोटा इनोवा व हुण्डयी आई ट्वेन्टी कार), रिवाल्वर, विभिन्न बैंको, पोस्ट आफिस, म्यूचुअल फण्ड, फिक्स डिपोजिट आदि में लगभग 01 करोड़ से भी अधिक के निवेश सम्बन्धी प्रपत्र पाए गये हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी अधिकारी द्वारा अपने मकान के साज-सज्जा व घरेलू उपकरण आदि में किये गये खर्च की इन्वेन्ट्री बनायी गयी, जिस पर आरोपी अधिकारी द्वारा काफी मात्रा में धन का व्यय किया  गया है।

उपरोक्त बरामद कैश, सोने व चाँदी के बिस्किट, आभूषण, अचल सम्पत्ति, चल सम्पत्ति (कार, घेरलू सामान आदि) व निवेश का कुल मूल्य लगभग 35 करोड़ पाया गया।


विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026