होमवीडियो
sliderimg

पत्नी को काम पर भेज पति ने किया सुसाइट

8:06 AM, Jul 1, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

पहाड़पुर गांव में किराए पर रहने वाले 30 वर्षीय बबलू रावत का शव उनके कमरे में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पंखे से लटका पाया गया। कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस न

पत्नी को काम पर भेज पति ने किया सुसाइट

Photo by AI

लखनऊ।बख्शी का तालाब इलाके के महिंगवा थाना में सुसाइट की घटना मंगलवार को हुई। पहाड़पुर गांव में किराए पर रहने वाले 30 वर्षीय बबलू रावत का शव उनके कमरे में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पंखे से लटका पाया गया। कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम भेजा है।

थानाध्यक्ष महिंगवा राधेश्याम मौर्य ने बताया कि, पिता मथुरा रावत , निवासी ग्राम लम्बापुरवा थाना अटरिया सीतापुर ने घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे दी है। मृतक पहाड़पुर गांव में अमर सिंह यादव के मकान में किराए पर रहता था। जहां  पर उसने सुसाइट की घटना को अंजाम दिया। मृतक तीन दिन पहले घर सीतापुर से वापस लौटा था । वहां पर उससे परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था।

पत्नी गई काम पर बच्चे खेल रहे थे बाहर

मृतक बबलू रावत की पत्नी सुबह ही नमकीन कारखाने में काम  पर गई थी। बबलू घर पर अकेले था उसके दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उसने कमरा बंदकर पंखे से फंदा लगा लिया। मृतक थाना क्षेत्र में बांके नगर चौराहे पर स्थित नमकीन बनाने के कारखाने में पत्नी सहित काम करते थे। परिवार में दो बच्चे है। आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026