होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

मोहनलालगंज में छत से नीचे उतरी युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

7:20 PM, Jul 6, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती के साथ आधी रात को उस वक्त जबरदस्ती की गई, जब वह अपने ही घर में पानी

मोहनलालगंज में छत से नीचे उतरी युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत से नीचे उतरी युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती के साथ आधी रात को उस वक्त जबरदस्ती की गई, जब वह अपने ही घर में पानी पीने के लिए नीचे उतरी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज दो दिन के भीतर ही मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

आधी रात को वारदात को दिया अंजाम

यह पूरी घटना 4 जुलाई की रात की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती गर्मी की वजह से अपने घर की छत पर सो रही थी। रात के करीब 11:30 बजे जब उसे प्यास लगी, तो वह पानी पीने के लिए नीचे आई। इसी दौरान घात लगाए बैठे गोपाल खेड़ा निवासी अजय (पुत्र रेवती) ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने चीख-पुकार से बचने के लिए युवती का मुंह दबा दिया और उसे जबरन घसीटते हुए पास के एक सुनसान जंगल में ले गया। वहाँ उसने युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बयानों और सुबूतों के आधार पर कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पूरे मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच पड़ताल, पीड़िता के बयान और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह सच हैं। इसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए तुरंत एक विशेष टीम तैयार की गई।

घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच 6 जुलाई को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी इलाके से भागने की फिराक में है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरिकंशगढ़ी अंडरपास के पास घेराबंदी की और 37 वर्षीय आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की हालत में गुनाह की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वारदात के वक्त वह अत्यधिक नशे में था और इसी हालत में उसने इस घिनौने काम को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरी कामयाबी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक शिव कुमार और कांस्टेबल सोहित कुमार की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026