Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/in patna the uncontrolled tractor bridge broke and fell in a deep slope directly below 100 feet below died 20250611 426

पटना में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ 100 फीट गहरी खाई में गिरी,चालक की मौत

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। बता दे कि,गौरीचक बाजार के पास पुनपुन नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे लगभग 100 फीट नीचे गहरी ढलान में जा गिरा। जिसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग हुई घटना को देखने की ओर दौड़े

UTTAR PRADESH

2:15 PM, Jun 11, 2025

Share:

पटना में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ 100 फीट गहरी खाई में गिरी,चालक की मौत
logo

नीचे खाई में ट्रैक्टर ट्रॉली को देखने के लिए पुल पर लगी भीड सौ0 RExभारत सौ0 Google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बिहार/पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। बता दे कि,गौरीचक बाजार के पास पुनपुन नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे लगभग 100 फीट नीचे गहरी ढलान में जा गिरा। जिसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग हुई घटना को देखने की ओर दौड़े। जहां पर लोगो ने देखा कि, मिट्टी और कीचड़ में ट्रैक्टर के परखच्चे बिखरे पड़े थे A

ट्रैक्टर ने तोड़ी सुरक्षा रेलिंग

स्थानीय लागे के अनुसार बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर पुनपुन नदी की दिशा में तेजी से जा रहा था। जिसके बाद गौरीचक बाजार के मोड़ पर वाहन अचानक डगमगाया और नियंत्रण छूटते ही वह लोहे की रेलिंग को चीरता हुआ नीचे की ओर गिर गया। सूत्रो के अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार  निवासी दीदारगंज के कोटिया गांव का चालक अशोक कुमार पासवान(52) भी नीचे जा गिरा। जिसके बाद भारी मशीनरी के नीचे दबे अशोक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय  लोगो का  कहना है कि, कीचड़ में लथपथ शव को लोगों ने काफी प्रयास के बाद देख पाया और जल्द से जल्द पुलिस को घटना की सूचना प्रदान की।

मौके पर पुलिस ने लोगो की मदद से शव निकाला

जानकारी के अनुसार ,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेजा दिया। इसके अलावा,चिकित्सकों ने युवक की मौत की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलते ही पुल और आसपास का इलाको में चारो तरफ भीड़ जमा हो गई। लोग बिखरे हुए ट्रैक्टर के हिस्सों और क्षतिग्रस्त रेलिंग को देख कर हादसे की भयावहता का अनुमान लगा रहे थे। जिसे देखकर लोगो की रूह काप उठी।

थाना अध्यक्ष के द्वारा दी गई जानकरी

पुलिस की जानकारी के अनुसार,प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा हैं। जिसकी वजह से दुर्घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा,संबंधित दस्तावेजों व स्थानीय लोगो के  बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुल पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और गति सीमा के पालन की सख्त व्यवस्था की मांग की है।  पुनपुन नदी पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अशोक की मौत मचा पर कोहराम

पुलिस की जानकारी के मुतबिक बताया जा रहा है कि,अशोक कुमार पासवान परिवार के कमाऊ सदस्य थे। हादसे की खबर जैसे ही कोटिया गांव पहुंची,वैसे ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों  का रो —रोकर हाल बेहाल हो रखा है।बता दे कि,अशोक की दर्दनाक हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में और उसके घर पर मातम का मौहौल हैं। प्रशासन के अनुसार कहा गया कि,अशोक  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.