UP के 42 जिलों में बढ़े जमीन के दाम,यहा मिलेगी पूरी जानकारी
42 जिलों में जमीन के दाम बढ़ गए हैं। नया सर्किल रेट भी लागू हो गया है। गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, फिरोजाबाद, शाहजहां मथुरा, संभल, पीलीभीत, मऊ, देवरिया, भदोही समेत करीब 42 जिलों में नया डीएम सर्किल रेट पुनरीक्षित कर दिया गया है।
up
7:18 AM, May 6, 2025
Share:


UP के 42 जिलों में बढ़े जमीन के दाम(social image)
उत्तर प्रदेश/ के 42 जिलों में जमीन के दाम बढ़ गए हैं। नया सर्किल रेट भी लागू हो गया है। गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, फिरोजाबाद, शाहजहां मथुरा, संभल, पीलीभीत, मऊ, देवरिया, भदोही समेत करीब 42 जिलों में नया डीएम सर्किल रेट पुनरीक्षित कर दिया गया है। इसे एक-एक करके लागू किया जा रहा है। योगी सरकार के इस कदम से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य तो मिलेगा साथ ही राज्य सरकार का भी खजाना भरेगा।
यूपी में लैंड वैल्यू कैसे चेक करें?
स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट https://igrsup.gov.in/igrsup/getUploadedRateList पर जाएं। जिला, उप पंजीयक कार्यालय और कैप्चा जैसे विवरण दर्ज करें। 'रेटिंग सूची देखें' पर क्लिक करें। आपके स्थान के लिए भूमि दरें डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होंगी।
उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट क्या है?
उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट (Circle Rate) का मतलब है कि किसी भी संपत्ति (जमीन, मकान आदि) की न्यूनतम कीमत क्या है। यह सरकारी रूप से तय किया जाता है और यह जमीन की रजिस्ट्री के समय स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क की गणना के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सर्किल रेट को "रेडी रेकनर दरें" भी कहा जाता है।