होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

IND vs AFG: सुंदर-रेड्डी फिट, बुमराह पर सस्पेंस खत्म; हर्षित राणा सीरीज से बाहर

6:16 PM, Sep 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए एक साथ कई बड़ी खबरें सामने आई हैं।

IND vs AFG: सुंदर-रेड्डी फिट, बुमराह पर सस्पेंस खत्म; हर्षित राणा सीरीज से बाहर

photo by - ( chat GPT)

उत्तर प्रदेश।भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए एक साथ कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस को लेकर जो असमंजस था, वह अब काफी हद तक साफ हो गया है। टीम के दो स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि वॉशिंगटन सुंदर और युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने बेंगलुरु में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। चोट के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जमकर पसीना बहाया और मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को साबित किया। अब ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, जिससे टीम का बैलेंस काफी मजबूत होने की उम्मीद है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह पर खत्म हुआ सस्पेंस

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं। लेकिन अब उन पर से सस्पेंस पूरी तरह हट चुका है। मेडिकल टीम ने बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर आग उगलने के लिए तैयार हैं। बुमराह की मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप को जो मजबूती मिलेगी, उससे अफगानी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी होना तय है।

हर्षित राणा बाहर, इस नए गेंदबाज की चमकी किस्मत

इस अच्छी खबर के बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका भी लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रैक्टिस मैच के दौरान हर्षित की मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव आ गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। चोट इतनी गंभीर है कि वह इस सीरीज के साथ-साथ आने वाले एशियन गेम्स का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हर्षित राणा के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने तुरंत एक्शन लेते हुए तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया है। यश ठाकुर के पास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।अब देखना होगा कि, इस नए बदलाव के साथ भारतीय टीम 13 सितंबर को दिल्ली के मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026