होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ KGMU में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य

5:03 PM, Sep 15, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

अयोध्या में पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर हुए भीषण गोलीकांड और बमबाजी के मामले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

लखनऊ KGMU में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य

धरने पर बैठे हुए लोग फोटो सौ0RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर हुए भीषण गोलीकांड और बमबाजी के मामले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं बुजुर्ग महिला पार्वती मौर्य का इलाज के दौरान लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में दम टूट गया। इस हमले में महिला के बेटे राम लगन मौर्य की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की मौत की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य परिजनों को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

यह पूरी घटना अयोध्या के कंदैला गांव की है। बीते 25 अगस्त को गांव के ही कुछ रसूखदार और दबंग लोगों ने जमीन पर कब्जे को लेकर राम लगन मौर्य के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं और बमों से हमला कर दिया था। इस जानलेवा हमले में राम लगन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी बूढ़ी मां पार्वती मौर्य गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

न्याय के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन

अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पीड़ित परिवार के आंसू थम नहीं रहे हैं। खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग और नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि वारदात के इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें पूरा न्याय नहीं मिला है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के साथ मोर्चरी के बाहर ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया है।

मुख्य हमलावर अभी भी फरार, पुलिस ने रखा इनाम

इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा जरूर है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विजयभान सिंह, विजय प्रताप सिंह और मीरा सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। फरार आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य और पीड़ित परिवार की साफ मांग है कि,फरार चल रहे सभी मुख्य आरोपियों को तुरंत ढूंढा जाए और सलाखों के पीछे भेजा जाए।दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कानूनी धाराएं लगाई जाएं ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाए, क्योंकि उन्हें अभी भी जान का खतरा सता रहा है।

अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किसी भी तरह के हंगामे को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अधिकारी लगातार परिवार को समझाने और कार्रवाई का भरोसा देने में जुटे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026