होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner

इटौंजा पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7:23 PM, Jun 3, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

इटौंजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से लूटे गए सभी महंगे कैमरे, ले

 इटौंजा पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

इटौंजा पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से लूटे गए सभी महंगे कैमरे, लेंस, गिम्बल और घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा बरामद कर लिया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित वीडियोग्राफर के साथ ही काम करने वाला उसका बेहद करीबी सहयोगी निकला।

फर्जी बुकिंग के बहाने बुलाकर लूटा

यह सनसनीखेज वा पास बुलाया। जैसे ही पीड़ित अपने महंगे उपकरणों के साथ वहां पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देकर वीडियोग्राफर के पास मौजूद लाखों रुपये के डिजिरदात तब शुरू हुई जब इटौंजा क्षेत्र के एक वीडियोग्राफर अशोक यादव को व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक जन्मदिन की बर्थडे पार्टी में वीडियोग्राफी करने का ऑर्डर मिला। बुकिंग के बहाने शातिर अपराधियों ने वीडियोग्राफर और उसके साथियों को नींलाश वाटर पार्क रोड केटल कैमरे, लेंस और अन्य कीमती सामान लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इटौंजा चौराहे के पास से तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि लूट की इस साजिश का मुख्य आरोपी रोहन कुमार शर्मा है, जो पीड़ित अशोक यादव के साथ ही काम करता था। रोहन पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात की रूपरेखा तैयार की थी।

चोरी का सामान बरामद 

पुलिस ने रोहन कुमार शर्मा के साथ उसके दो अन्य साथियों—विपिन मिश्रा उर्फ दुर्लभ मिश्रा और राम अनुज को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस टीम ने 06 कीमती कैमरे और मोबाइल फोन,7 महंगे प्रोफेशनल लेंस,2 कैमरे के ग्लैंबल, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण01 अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026