होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,बीकेटी इकाई का विस्तार,चन्द्रिका देवी मंदिर के सुधन्वा कुंड में सफाई अभियान

7:57 PM, Jul 7, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,बीकेटी इकाई का संगठन विस्तार मंगलवार को संपन्न हुआ। यहां फौजी ढाबा,सीतापुर रोड पर हुई बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभा

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,बीकेटी इकाई का विस्तार,चन्द्रिका देवी मंदिर के सुधन्वा कुंड में सफाई अभियान

फौली ढाबा पर संगठन के नए पदाधिकारियों के साथ समस्त पदाधिकारी सौ0 RExress भारत

बख्शी का तालाब। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,बीकेटी इकाई का संगठन विस्तार मंगलवार को संपन्न हुआ। यहां फौजी ढाबा,सीतापुर रोड पर हुई बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के कई पदोधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं है।

इकाई अध्यक्ष वेद रतन सिंह चौहान ने बताया कि,संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान और राजेश सिंह को उप संरक्षक बनाया गया है। मनोज रावत को महासचिव तथा अभिषेक गुप्ता,अरविंद गुप्ता और सुखदेव लोधी को उपाध्यक्ष एवं सूरज सिंह,कुंदन राजपूत को संयुक्त मंत्री,अंगद कनौजिया,संजय अवस्थी को सगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में बब्बू पांडे, विनोद अवस्थी कौशल पति शुक्ला,मुसद्दीलाल गुप्ता,ईतेंद्र सिंह ,सुमित अवस्थी,प्रदीप सिंह,सत्येंद्र कुमार,राम किशोर,योगेंद्र प्रताप सिंह,अवध राज सिंह ,सहित सैकड़ों व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

चद्रिका देवी मंदिर के सुधन्वा कुंड में व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

संयुक्त उधोग व्यापार मंडल की मां चन्द्रिका देवी मंदिर पर नव गठित इकाई के अध्यक्ष अंशुमान बाजपेई की अगुवाई में लगभग दो सौ व्यापारियों ने मंगलवार को मंदिर परिसर में स्थित सुधन्वा कुंड में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। उन्होने बताया कि,लगभग तीन घंटे के इस अभियान में पांच ट्रॉली कचरा कुंड से बाहर निकाला गया।व्यापारियों ने बताया कि,नवरात्रि,अमावस्या आदि अवसरों पर मंदिर आने वाले श्रद्धालु विसर्जन के लिए अपने साथ विवाह कार्यक्रम में प्रयोग किया गया मौर,झालर के साथ साथ हवन आदि की सामग्री को लाकर सुधन्वा कुड में विसर्जित कर देते है। इसकी वजह से कुंड और गोमती नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।

चन्द्रिका देवी मंदिर पर सुधन्वा कुंड में सफाई अभियान चलाते व्यापारी सौ0 RExress भारत

चन्द्रिका देवी मंदिर पर सुधन्वा कुंड में सफाई अभियान चलाते व्यापारी सौ0 RExress भारत

जल प्रदूषण से जलीय जीवों को बचाने का संकट

गर्मी के दिनों में अक्सर बारिश के दौरान तालाबों में जलीय जीवों के लिए घुली आक्सीजन का स्तर बेहद कम हो जाता है। सुधन्वा कुड में बारिश के दौरान इस कचरे से पानी मे घुली आक्सीजन का स्तर गिर जाता है जिससे कुंड की मछलियां मरने लगती है। ऐसा ना हो और जलीय जीवों की रक्षा के साथ साथ कुंड की सफाई हो जाए इसलिए यहां के व्यापारियों ने सफाई अभियान में बढ़ चढकर हिस्सा लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026