होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में LDA ने लॉन्च किए 1,248 सस्ते फ्लैट्स; ₹9 लाख से घर खरीदे का मौका

6:11 PM, Oct 27, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आम जनता के लिए बजट फ्रेंडली फ्लैट्स की एक नई स्कीम लॉन्च की है।

लखनऊ में LDA ने लॉन्च किए 1,248 सस्ते फ्लैट्स; ₹9 लाख से घर खरीदे का मौका

sketch by - ( AI )

लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आम जनता के लिए बजट फ्रेंडली फ्लैट्स की एक नई स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत बिजनौर रोड के पास शारदा नगर विस्तार में एक नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिसे 'बागेश्वरी अपार्टमेंट्स' नाम दिया गया है। त्योहारों के इस मौसम में अपना आशियाना तलाश रहे परिवारों के लिए यह एक शानदार मौका है, जहां वे बेहद कम कीमत में अपने घर के मालिक बन सकते हैं।

इस नए हाउसिंग प्रोजेक्ट में कुल 1,248 फ्लैट्स तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें मिडिल क्लास और आर्थिक रूप से कमजोर दोनों ही वर्गों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है।

फ्लैट्स के विकल्प और उनकी कीमतें

इस नई टाउनशिप में करीब 312 फ्लैट्स 1 BHK (एक बेडरूम-हॉल-किचन) के बनाए जा रहे हैं। ये खास तौर पर कम बजट वाले लोगों के लिए हैं। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 8.99 लाख रुपये रखी गई है।

अगर आपको थोड़े बड़े घर की तलाश है, तो प्रोजेक्ट में 936 फ्लैट्स 2 BHK के मिल जाएंगे। लगभग 55 वर्ग मीटर के एरिया में बने इन फ्लैट्स की कीमत 30 लाख से 35 लाख रुपये के बीच तय की गई है।

बुकिंग की तारीख और तरीका

इस स्कीम के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और यह 26 नवंबर तक चलेगी। यानी खरीदारों के पास अप्लाई करने के लिए पूरे एक महीने का समय है। इस प्रोजेक्ट में कुल 5 बड़े टावर खड़े किए जाएंगे, जिनमें से हर टावर 12 मंजिल का होगा। अगर आप 2 BHK फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो आपको फ्लैट की कुल कीमत का सिर्फ 5 प्रतिशत बुकिंग अमाउंट के तौर पर शुरुआत में देना होगा।

अप्लाई करने के लिए खरीदारों को किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सीधे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस पूरी टाउनशिप को तैयार करने और खरीदारों को घरों की चाबी सौंपने का लक्ष्य साल 2030 तक रखा गया है।

प्राइम लोकेशन और बेहतरीन सुविधाएं

यह नया प्रोजेक्ट शहर के एक बेहद वीआईपी और तेजी से विकसित हो रहे इलाके में है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह जगह चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है। बिजनौर रोड और मुख्य हाईवे के पास होने की वजह से यहां से शहर के किसी भी कोने में आना-जाना बेहद आसान होगा। ट्रांसपोर्टेशन, स्कूल और अस्पतालों की नजदीकियां इस जगह को रहने के लिए एकदम परफेक्ट बनाती हैं। अगर आप भी लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नवंबर खत्म होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026