होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

लखनऊ: ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय अभिषेक की मौत, दो भतीजे बाल-बाल बचे

5:38 PM, Nov 7, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के ग्रामीण इलाके माल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में एक युवक की जान चली गई। भगवंत खेड़ा गांव में सुबह करीब 10 बजे

लखनऊ: ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय अभिषेक की मौत, दो भतीजे बाल-बाल बचे

मृतक अभिषेक यादव की फाइल फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के ग्रामीण इलाके माल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में एक युवक की जान चली गई। भगवंत खेड़ा गांव में सुबह करीब 10 बजे पयार से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 25 वर्षीय युवक अभिषेक यादव की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, एक राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर पर सवार उनके दो छोटे भतीजे इस हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गए, उन्हें सिर्फ हल्की खरोंचें आई हैं।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवंत खेड़ा निवासी अभिषेक यादव शनिवार सुबह अपने खेत पर गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पयार लादकर वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। खेत से मुख्य सड़क पर आते समय रास्ते में एक ऊंची मेड़ थी। जैसे ही अभिषेक ने ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश की, ऊंची मेड़ के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पूरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्टीयरिंग के बीच फंसे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

हादसा इतना अचानक और तेज था कि अभिषेक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ट्रैक्टर पलटते ही वह स्टीयरिंग के बीच में बुरी तरह फंस गए और पूरी गाड़ी उनके ऊपर आ गिरी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर अभिषेक को नीचे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अभिषेक की मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर पर बैठे उनके दो भतीजे, देवम और नैतिक, दूर जा गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

बिना कानूनी कार्रवाई के हुआ अंतिम संस्कार

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की कोई भी लिखित या मौखिक सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। युवक की मौत से बदहवास परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम के ही शाम करीब चार बजे मृतक अभिषेक का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार का सहारा छिना, मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल

25 साल के जवान बेटे की अचानक मौत से अभिषेक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे अपनी बुजुर्ग मां और दो भाइयों, अंशू और अनूप को छोड़ गए हैं। भाइयों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे भगवंत खेड़ा गांव में इस घटना के बाद से चूल्हा तक नहीं जला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026