लखनऊ: फैजुल्लागंज में चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
1:51 PM, Nov 11, 2026
R Express भारत
Share:
अज्ञात दबंगों ने मिलकर एक चाय की कैंटीन पर अचानक धावा बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए ल

photo by - ( AI )
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ नामजद और अज्ञात दबंगों ने मिलकर एक चाय की कैंटीन पर अचानक धावा बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडों और सरियों से बेदम पिटाई भी कर दी। इस हिंसक झड़प में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में दर्ज कराई गई है।
अचानक लाठी-सरियों के साथ पहुंचे हमलावर
पीड़ित शहंशाह अली मड़ियांव के हशमत नगर में रहते हैं और श्रीराज हॉस्पिटल के सामने, फैजुल्लागंज इलाके में अपनी चाय की कैंटीन चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार, वह रोज की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक हनीफ सिद्दीकी, शफीक सिद्दीकी, गुलजार सिद्दीकी और विशाल जायसवाल नाम के युवक 6-7 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गए। इन सभी के हाथों में लाठी, डंडे और लोहे के सरिए थे।
दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी
दुकान पर पहुंचते ही इन लोगों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दुकानदार ने विरोध किया, तो उन्होंने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। मारपीट के कारण पीड़ित को काफी चोटें आई हैं। दबंगों का मन इतने से भी नहीं भरा; उन्होंने कैंटीन में रखे सामान की जमकर तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया। जाते-जाते हमलावर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस को देख भागे
यह पूरी घटना पास में ही स्थित श्रीराज हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त जब फैजुल्लागंज पुलिस चौकी और मड़ियांव थाने की पुलिस को आते देखा, तब जाकर हमलावर मौके से फरार हुए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।


