होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

लखनऊ: फरीदाबाद माल लेकर निकला ड्राइवर सामान समेटकर फरार, केस दर्ज

1:19 PM, Nov 11, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मड़ियावां इलाके से धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पैकर्स एंड मूवर्स कारोबारी का भरोसा जीतकर एक ड्राइवर लाखों का कीमती सामान लेकर

लखनऊ: फरीदाबाद माल लेकर निकला ड्राइवर सामान समेटकर फरार, केस दर्ज

photo by - ( AI )

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मड़ियाव इलाके से धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पैकर्स एंड मूवर्स कारोबारी का भरोसा जीतकर एक ड्राइवर लाखों का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित व्यापारी ने जब अपने स्तर पर खोजबीन की तो आरोपी ने पहले सामान चोरी होने का नाटक रचा और फिर अपना मोबाइल फोन हमेशा के लिए बंद कर लिया। थक-हारकर पीड़ित ने पुलिस के बड़े अफसरों से गुहार लगाई, जिसके बाद अब मड़ियावां थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह है पूरी घटना

मड़ियावां के सीतापुर रोड पर स्थित खदरी बिलाल मार्केट में भास्कर द्विवेदी 'द्विवेदी पैकर्स एंड मूवर्स' नाम से अपनी एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने बीते 8 अक्टूबर 2026 को लखनऊ से हरियाणा के फरीदाबाद के लिए एक गाड़ी बुक की थी। इस गाड़ी पर फरीदाबाद के एक ग्राहक का पुराना स्प्लिट एसी और इन्वर्टर लोड करवाया गया था। सामान लादने के बाद ड्राइवर माल लेकर फरीदाबाद के लिए रवाना हो गया, लेकिन वह कभी वहां पहुंचा ही नहीं।

चोरी का नाटक और फिर हुआ गायब

जब फरीदाबाद में तय समय पर सामान नहीं पहुंचा, तो पीड़ित कारोबारी भास्कर द्विवेदी ने ड्राइवर से संपर्क साधा। शुरुआत में ड्राइवर ने गोलमोल जवाब दिए। जब कारोबारी ने सख्ती दिखाई तो ड्राइवर ने कहानी गढ़ते हुए कहा कि रास्ते में गाड़ी से एसी चोरी हो गया है। उसने व्यापारी को शांत करने के लिए थोड़ा बहुत हर्जाना देने की बात भी कही। लेकिन इसके ठीक बाद आरोपी ड्राइवर ने अपना रंग बदल लिया। उसने पिछले 24 घंटे से व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और मैसेजों के जवाब देना भी बंद कर दिए। व्यापारी को जब समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है, तो उसने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया।

चौकी के चक्कर काटने के बाद अफसरों ने सुनी फरियाद

पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद यानी 11 अक्टूबर 2026 को ही मड़ियावां थाने के अंतर्गत आने वाली अजीजनगर पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दे दी थी। वहां मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने शिकायत तो रख ली, लेकिन उन्हें कोई रिसीविंग नहीं दी और बात को टाल दिया। काफी दिनों तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने सीधे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर दफ्तर का दरवाजा खटखटाया।

उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद मड़ियावां पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने अब गाड़ी नंबर PB-10KH1374 के अज्ञात चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट के आदेश पर इस पूरे मामले की कमान सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद रफात उल्लाह को सौंपी गई है। पुलिस अब ट्रांसपोर्ट विभाग और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी और उसके मालिक का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों की साख खराब होती है, इसलिए ऐसे धोखेबाज ड्राइवरों पर सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026