लखनऊ पुलिस ने महाराष्ट्र के चार चोरों को किया अरेस्ट
लखनऊ के पत्रकारपुरम स्थित तनिष्क शोरूम से हीरे की चूड़ियां चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी विशेष रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र से लखनऊ पहुंचे थे और चारबाग के एक होटल में ठहरे हुए थे। जिनको पुलिस के कडी मेहनत और समझदारी के साथ पकडा लिया है।
lucknow
2:05 PM, Dec 15, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के पत्रकारपुरम स्थित तनिष्क शोरूम से हीरे की चूड़ियां चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी विशेष रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र से लखनऊ पहुंचे थे और चारबाग के एक होटल में ठहरे हुए थे। जिनको पुलिस के कडी मेहनत और समझदारी के साथ पकडा लिया है।
कैसे दिया वरदात को अंजाम
पुलिस के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो से पूछातछ के दौरान पता चला है कि, आरोपियों ने पत्रकारपुरम स्थित तनिष्क शोरूम की पहले रेकी की थी। वारदात के दौरान आरोपी शोरूम के स्टाफ को बातों में उलझाकर 6.61 लाख रुपये की हीरे की चार चूड़ियां चुराने में कामयाब हो गए थे। उसके बाद वे मौके से फरार हो निकले थे। मगर पुलिस की पकड से नही बच पाए।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकडे गए चोर
पुलिस ने बताया है कि, तनिष्क शोरूम से हीरे की चूड़ियां चोरी की घटना को लेकर शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह सारी वारदात सामने आई है। पुलिस को जब सीसीटीवी की मदद से आरोपियो की पहचान के बारे में मालूम हुआ। तब, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपियों के पास से चोरी की गई चारों चूड़ियां बरामद कर लीं। जिसके बाद आरोपियो पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

