लखनऊ की पुलिस ने दिखाई सतर्कता, नकली पिस्तौल से दहशत फैलाने वाले युवक को चंद मिनटों में दबोचा
गोमती नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी अनहोनी को होने से समय रहते टाल दिया। यहां पर मनीष नाम के युवक ने बंदूक और वॉकी-टॉकी लेकर बीच सड़क पर लोगो को धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही फौरन एक्टिव हुई पुलिस, मिनटों में वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत मे ले लिया।
lucknow
2:41 PM, May 3, 2025
Share:


बंदूक और वॉकी-टॉकी लेकर लोगो को डराने वाला गिरफतार (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश/लखनऊ गोमती नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी अनहोनी को होने से समय रहते टाल दिया। यहां पर मनीष नाम के युवक ने बंदूक और वॉकी-टॉकी लेकर बीच सड़क पर लोगो को धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही फौरन एक्टिव हुई पुलिस, मिनटों में वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत मे ले लिया।
मौके पर मचा अफरातफरी का माहौल—लोगों में फैली दहशत
वही इस घटना के बाद से लोगो के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। हालाकि पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी मौके पर ही धर दबोचा गया। पुलिस को आरोपी के पास से नकली हथियार और वॉकी-टॉकी बरामद हुआ है।