LUCKNOW:राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी सरकार को घेरा,कहा BJP वाले काटून बना रहे है
संजय सिंह ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
UP,DELHI
8:57 AM, Apr 23, 2025
Share:


पहलगाम आतंकी हमले पर संजय सिंह(संजय सिंह प्रेस कॉफ्रेस करते हुए)
उत्तर प्रदेश/लखनऊ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होने कहा कि टूरिस्ट पर आतंकी हमला हुआ है।जिसमें उनका धर्म पूछ— पूछकर उन्हे गाली मारी गई है। मे इसकी निन्दा करता हूं। ये आतंकवादी दो धार्मिक के बीच नफरत और दहशत फैलाने का काम कर रहे है।
आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाए
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि
आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाए। जिस तरीके से हमारे निहत्थे निर्दोष लोगों को मारा गया है। ठीक उसी तरह से उन्हे भी मारा जाए।
सरकार को जबाब देना चाहिए
संजय सिंह ने कहा कि हमारे 28 पर्यटको की जान चली गई। उनकी सुरक्षा मे पुलिस की तैनाती की या नही? फौजी तैनात थे या नही? खुफिया एजेंसी थी कि नहीं ? इस सभी सवालो का जबाब सरकार को देना चाहिए?
2016 से 2025 तक कई स्थानो पर हुए आतंकी हमले
2016 में उरी शहर के पास सेना के 19 जवान मारे गए। 2016 में नागपुर में घटना हुई सात जवान मारे गए। 2017 पुंजवान जम्मू में आर्मी कैंप पर अटैक हुआ। 2019 मे पुलवामा, साल 2024 मे तीर्थ यात्रियों पर हमला हुआ था। फिर साल 2025 मे पर्यटको पर हमला हुआ।
पर्यटको पर हमला और भाजपा वाले काटून बना रहे है
संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार दावा करती है कि सब शांती है सब ठीक हो गया है मैंने सिलसिले बार घटनाएं बताई हैं। हमले हुए हैं पूरा देश दुख में डूबा हुआ है। मै देश के प्रधानमंत्री से मांग करता हूुं कि आतंकवादियों पर जल्दी-जल्दी करवाई करे। उन्होने कहा बीजेपी वाले क्या कर रहे हैं कार्टून बना रहे एक महिला जो अपने पति के पास बैठकर रो रही है उस पर कार्टून बना रहे हैं।