होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत पर सनसनी, महिला मित्र और ड्राइवर पर हत्या का आरोप

3:00 PM, Oct 10, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के कपूरथला चौराहे पर चिकन कपड़ों का शोरूम चलाने वाले 27 साल के युवा कारोब

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत पर सनसनी, महिला मित्र और ड्राइवर पर हत्या का आरोप

शिवा शर्मा की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के कपूरथला चौराहे पर चिकन कपड़ों का शोरूम चलाने वाले 27 साल के युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की मां का आरोप है कि उनके बेटे को सोची-समझी साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाया गया, उसे ब्लैकमेल किया गया और फिर बेरहमी से उसकी जान ले ली गई।

महिला मित्र पर अगवा और ब्लैकमेलिंग का आरोप

मूल रूप से ठाकुरगंज के रहने वाले शिवा शर्मा अपनी मां रंजना के साथ अलीगंज में किराए के घर पर रहते थे। मां के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से शिवा का एक युवती से अफेयर चल रहा था, लेकिन वह इस बारे में घर पर ज्यादा बात नहीं करता था। आरोप है कि बीती 7 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे शिवा की वही महिला मित्र, उसकी बहन, ड्राइवर दानिश और दो अनजान लड़के उनके अलीगंज वाले घर पहुंचे और शिवा को अपने साथ ले गए।

इसके बाद शिवा घर वापस नहीं लौटा। घरवाले लगातार फोन मिलाते रहे, लेकिन हर बार वह बस थोड़ी देर में आने की बात कहकर फोन काट देता था। शुक्रवार शाम जब दिल्ली से लौटे शिवा के बहनोई ऋषि ने उसे फोन किया, तो उसकी आवाज बेहद सुस्त और कमजोर लग रही थी।

रात 10:30 बजे आया 'खौफनाक' फोन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे महिला मित्र ने शिवा की मां को फोन कर बताया कि शिवा हजरतगंज के जपलिंग रोड वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिर गया है और उसे गंभीर हालत में केजीएमयू (KGMU) ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा है। घरवाले आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।

शव और गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी, मोबाइल भी गायब

हैरान करने वाली बात यह है कि जैसे ही डॉक्टरों ने शिवा की मौत की पुष्टि की, अस्पताल में मौजूद ड्राइवर दानिश, महिला मित्र और उसके साथी शव को वहीं लावारिस छोड़कर भाग निकले। मृतक शिवा का मोबाइल फोन भी मौके से गायब मिला है। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले ड्राइवर दानिश अलीगंज वाले घर से शिवा की फॉर्च्यूनर कार ले जाने की जिद कर रहा था, जिसे लेकर दोनों में काफी बहस भी हुई थी।

शरीर पर मिले सिगरेट से दागने के निशान

परिजनों का दावा है कि यह कोई हादसा या खुदकुशी नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। शिवा के सीने और पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। मां का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे ऐंठने के लिए शिवा को बंधक बनाकर रखा था। पैसे न मिलने पर उसे सिगरेट से दागा जाता था और बुरी तरह पीटा जाता था।

पीड़ित परिवार ने हजरतगंज कोतवाली में महिला मित्र, उसकी बहन, ड्राइवर दानिश और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जपलिंग रोड वाले अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। साथ ही आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड्स, व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल और बैंक ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच हो ताकि ब्लैकमेलिंग के इस खेल का पर्दाफाश हो सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026